
राशिफल 29 नवंबर 2020 : आज इन राशियों को गलत संगत के कारण झेलना पड़ सकता है आकस्मिक कष्ट, जानिए अपना भाग्यफल
Rashifal 29 November 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन–देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 November 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी भी मामले में महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सोच-विचार अवश्य कीजिए। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा लेकिन ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात आज दोबारा से ना उठे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में उचित सामंजस्य बना रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। दफ्तर में आपके कामकाज की सराहना होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। संपत्ति के कामों में काफी हद तक लाभ मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। धनहानि की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थी बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने अध्ययन पर ध्यान दें। ऊन और कपास के कारोबारियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। दूसरों की कही बातों से विचलित न हों। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर में माहौल शांत रहेगा। आप अपने विरोधियों की हरकतों पर थोड़ा नजर रखें। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें नहीं तो कोई लांछन लग सकता है। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आएगी। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। किसी कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर-बाहर वातावरण अनुकूल बनेगा। मित्रों व संबंधियों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। पिता-पुत्र के बीच में घर की किसी छोटी सी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। आलस्य हावी रह सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। सेहत के बारे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कोई जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखाकर आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।