
राशिफल 29 मई 2020 : आज संतोषी माँ करेंगी इन राशियों पर खास कृपा, बन रहे हैं धन प्राप्ति के योग
Rashifal 29 May 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 May 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
व्यापार में भी बृद्धि होगी। परंतु इसके साथ ही प्रतिद्वंदि भी बढ़ेंगे। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। त्वचा संबंधी रोग में आराम मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में कुछ न करें। जीवन साथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। साझेदार के साथ काम करने का सही समय है। आज आप माँ संतोषी की आरती करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
विद्यार्थियों के लिए समय सही है। शोध व प्रतियोगी विद्यार्थी अच्छा कर सकते हैं। जरुरतमंद को भोजन करायें, आपका दिन मंगलमय होगा। आज खट्टी चीज का सेवन न करें। माँ संतोषी की आप पर विशेष कृपा बन रही है। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अचानक फायदा मिलने के योग हैं। अगर पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है कोई नया दोस्त बन सकता है। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है। अधिक मीठा खाने से बचें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कुछ ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको भविष्य में बड़ा फायदा देंगी। आज रात तिल के तेल का दीपक जलाएं ग्रह दोष दूर होगा। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापारियों का रुका हुआ धन आज वापस प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। किसी काम में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं, स्थितियां अनुकूल हो सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पेट में तकलीफ हो सकती है। पार्टनर से अनबन हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
मित्रों से विवाद होने की संभावना है। सेहत के मामले में दिन ठीक है। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। माँ संतोषी की पूजा करें बिगड़े काम बनेंगे। गाय को हरा चारा खिलाए स्वास्थ्य लाभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
परिवार में सुख व शांति आएगी। इस समय आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना कर रखें। किसी भी तरह के विवाद से बचें। सफेद चावल बनाकर परिवार को खिलाये पितृ खुश होंगे। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपकी व्याव्यासिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। कोई भी तीखी चीज न खाए पेट सम्बंधित रोग हो सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 May 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।