राशिफल

राशिफल 29 मार्च 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, आर्थिक संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा व्यापार लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 29 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। चोट व रोग से बचें। आज व्यवसाय के पैसे का लेंन देंन न करें। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। पार्टनर की वजह से जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। आज संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुँचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। व्यावसायिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। मन में खिन्नता का अनुभव कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रतिस्पर्धियों को आप परास्त कर सकेंगे। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम-संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके रिश्ते में प्यार के साथ-साथ रोमांस भी रहेगा। आज के दिन ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास और अधिक बढ़ाना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी। सत्ता से गठजोड़ का लाभ आज आपको मिल सकता है। आज के दिन किसी प्रकार के नए अनुबंधों से आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले, इसलिए लापरवाही न करें। आपको आय के नये रास्ते मिलेंगे। आज संपत्ति के सौदो में अड़चने आ सकती हैं। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। अपनों से दूरिया बनेंगी। जो व्यक्ति कला और लेखन से जुड़े हुए हैं उनके लिए दिन बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप फालतू झंझटों में न पड़ें। अचानक कोई खास काम आपको करना पड़ सकता है। छात्र आज अपने करियर के लिए सोच-समझ कर कोई डिसीजन लें। पिता का सहयोग आपको इसमें प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कंपयूटर के क्षेत्र से जुडे लोगों को फायदा होगा। आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। योजनाओं को सार्वजनिक करने से पूर्व भलीभांति सोच लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत की बात की जाए तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए। खान पान में लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। धन का इस्तेमाल किसी जरूरत के लिए होगा, इसको आप निवेश नहीं कर पाएंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नए व्यापार उद्योग के लिए अच्छा समय रहेगा। आज आप व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं। व्यावसायिक लोगों को आज फायदे के साथ नुकसान भी हो सकता है।पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। आज कोई आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं।  घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए दूर की यात्रा फलदायक रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआशा से अधिक धन एवं सम्मान मिलेगा। समय आपके लिए अनुकूल है इसे समझें। परिजनों के साथ आज आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ आज आप खूब हंसी मजाक करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सकारात्मकता रखें। कानून से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से की मजाक न करें। विवाद से बचते हुए जोखिम न लें। सन्तान को कुसंगति से बचाएं। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button