राशिफल

राशिफल 29 जून 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, मंजिल की तरफ होंगे अग्रसर, बढ़ेगा घरेलू व्यापार, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 29 June 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। पेट संबंधी विकार हो सकता है। आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान दे पाएंगे। आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे। पिता से लाभ होने की भी संभावना है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। राजनीति में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आज आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। अधिकारियों से कार्य का लाभ होगा। आप नए और रचनात्मक विचारों से भर जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके कार्यों के लिए आपकी प्रशंसा होगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। जीवनसाथी से हल्का विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपकी महत्वाकांक्षा और इच्छाओं की पूर्ति होगी। किसी लाभप्रद सौदे से आप सम्बंधित रहेंगे। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। फिजुल खर्ची से बचने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyसबसे पहले आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो आज भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश संबंधित योजनाओं में लाभ मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। जिसके चलते आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं। परिस्थितियों से मजबूर होकर आपको कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। योजना फलीभूत होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आत्म विश्वास और थोड़ी सी सावधानी आपको आपके कार्यों में सफलता देगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की भी तारीफ रहेगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। करियर में स्थिरता आ सकती है। सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत तो होगी लेकिन यह संबंध ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आपको व्यापार पर ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा जातकों का आज काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आप काफी असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। किसी गरीब को केले का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। इस समय में अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। किसी पुरानी शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज बेचैन महसूस करेंगे और किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे। निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। आज किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आपको बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपकी हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। दांपत्य से जुड़े लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जीवनसाथी से अधिक क्रोध पर बात न करें। परिवार में सामंजस्य बना कर चलें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। आपको त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। दोस्त मददगार साबित होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पारिवारिक परिस्थितियां पूर्णता खुशनुमा रहेंगी। गलत खानपान की वजह से पाचन तंत्र कमजोर होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी पार्टी में अच्छे नए दोस्त बन सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button