राशिफल

राशिफल 29 जून 2020 : आज इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की असीम कृपा, होगी मनचाही इच्छा पूरी

Rashifal 29 June 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भूमि या वाहन की खरीदारी संबंधी कोई ऋण लेने की योजना बन सकती है। नये व्यापार की शुरुआत के लिए भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में बढ़ते वजन को लेकर अलर्ट रहें। कोई घरेलू नुकसान भी होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

अपने विचारों को किसी प्रकार की मानसिक उलझन रह सकती है। सकारात्मक बनाए रखें। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। आज के दिन आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विवाहित लोगों के लिए आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर में परेशानियों को लेकर आपसी विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक क्रोध से बचे। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

उन सभी चीजों पर सख्ती से काम करने का है जो आपकी तरक्की या सफलता में बाधा बनती हैं। घरेलू चीजों में धन खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए जरूरतों को देखते हुए खर्च करें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Sapno Ka Arth

आलस्य की अधिकता रह सकती है। अटके धन के मामले में जल्दबाजी न करें। कार्य को बनने में विलंब अवश्य होगा लेकिन कड़ी मेहनत लक्ष्य तक पहुंचाएगी। सेहत के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। भोलेनाथ की आप पर विशेष कृपा बरसने वाली है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी। शुभ फल के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें। आप धन बचत करने में भी कामयाब होंगे। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें। बच्चों से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर लागू करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जल्दबाजी से बचें इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। संतान का जिद्दी स्वभाव आपको चिंता में डाल सकता है। किसी मशीन से अचानक चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका रिश्ता बहुत भावनात्मक रह सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अचानक कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है कि जिसकी आपने अपेक्षा ही नहीं की होगी। शंकर जी को जल में थोड़ा दूध डालकर अर्पित करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन इधर-उधर की बातें कार्य से भटका सकती हैं। आर्थिक मामलों में दूसरों पर अत्यधिक भरोसा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। दूसरों के विवादित मामलों में पड़ना मंहगा पड़ सकता है। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। आज नकारात्मक परिस्थितियों में बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button