राशिफल

राशिफल 29 जुलाई 2023 : आज इन जातकों की सभी मनोकामना पूरी करेंगे भगवान शनि, नौकरी के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा, बढ़ेगा मान सम्मान व यश

Rashifal 29 July 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 July 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर आप अच्छा आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की वजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा। अगर आप व्याकुल और अकेला महसूस कर रहे हैं तो दूसरों की मदद लें या बातचीत करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है। अपने परिजनों से समान व्यवहार करें। अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज मशीनरी पर ज्यादा खर्चा होने की संभावनाएं है। किसी व्यर्थ के झमेले में न पड़ें। काम पर कर्मचारियों की जिम्मेदारी बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नयी डील में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए। दिनभर के कार्यों से आज आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। कोई आपके शब्दों का गलत फायदा उठा सकता है। कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

अपने जिद्दी स्वभाव की वजह से आप लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की क्षमता रखते हैं, इस बात को समझना होगा। परिवार के लोगों के साथ के संबंध सुधारने पर ध्यान देने की कोशिश करें। ऑफिशियल कामकाज में लापरवाही न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। आनाकानी करना नुकसानदेह हो सकता है। निकट के लोगों का व्यवहार आनंददायक रह सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका रुका हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। आज आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए नए कार्य को करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन भी महसूस हो सकता है। काम में नयापन आयेगा। आज बच्चों के साथ किसी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र तथा परिवार के लिए नई योजना बनाएंंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज खेल-कूद में रुचि बढ़ेगी। अचानक आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सफलता भी मिलने के आसार नहीं है। पुराने रोग उभर कर आएंगे। आज आपको रुटीन कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी। किसी भी मामले पर जल्दबाजी मेंफैसला लेने से आप परेशान हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप चौकन्ने रहें नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। आज आप धन संबंधित बातों को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी में भी आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी से दो-चार होना पड़ सकता है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप अपनेे जीवन में नई उंचाईयों को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में रहने का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ घरेलू समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, व्यापार और नौकरी में भी भागदौड़ लगी रहेगी। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। आपको अपने खानपान में संतुलन बनाए रखने की आवश्कयता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। पैसों की लेन-देन संभल कर करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 July 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : भगवान शनि की कृपा से बन सकती है आपकी बिगड़ी तकदीर, इन उपायों से करे भगवान शनि को खुश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button