राशिफल

राशिफल 29 अगस्त 2024 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, तमाम अड़चनें होंगी दूर, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 29 August 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 August 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिलने की सम्भावना है। आप अपने जीवन को और अधिक सफल बना पाएंगे। फाइनेंशियल मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, अतः व्यापारी निवेश और उधार के लेन-देन से दूरी बनाकर चलें। नसों में खिंचाव व दर्द रहेगा। अपना अमूल्य समय दूसरों के लिये सोचने तथा उनके पीछे भागने में व्यतीत ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बाधाओं की वजह से थोड़ा निराश महसूस करेंगे। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक सुख शांति के लिहाज से दिन उत्तम है परंतु प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। दूसरों की सहायता और धर्म-कर्म के कार्यों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता की भी सराहना होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देना होगा। आजीविका के क्षेत्रों में उन्नति के आसार दिखाई दे रहे हैं। संस्था के प्रति मन में उच्चाटन का भाव रहेगा। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से से बचना चाहिए। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपको संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपको सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगा। अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। मौसमी बीमारियों का असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने मे जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मनोनुकूल कोई काम ना बनने से धैर्य और शांति बनाकर रखें। किसी की आर्थिक मदद भी करनी पड़ेगी। बनते कामों में बाधा संभव है। आज आप आपके लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हो। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकलाक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा। अच्छे लाभ मिलेंगे। यह समय अपनी योग्यताओं को बढ़ाने का रहेगा। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें। खाने पीने की चीजों का विशष ध्यान रखें बाहरी चीज का इस्तेमाल न करें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की योजना बनायेंगे। जिसमें मनचाही जगह प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। अविवाहित युवतियों के विवाह के बारे में प्रगति सम्भव है। भारी वाहनों के टायरों के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप वाहन चलाते समय अत्यंत सावधानी बरतें। छोटी-छोटी बातों पर आपका मूड खराब हो सकता है। आपको काम के सिलसिले में कहीं भेजा जा सकता है। परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा और आपको खुशी मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। शाम के समय आप आराम से अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और खान पान पर नियंत्रण रखे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज को बढ़ावा देने के लिए जो भी करना चाहें उसे कर लें पर बहुत ज्यादा करने के प्रयास में अपने दबाव को न बढ़ाएं। साझेदारी में रेस्टोरेंट या ढाबा खोलना चाहते हैं तो आगे बढ़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। भाग्य पर पूरा भरोसा न करें। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी फिलहाल किसी भी बदलाव की कोशिश न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप अपने काम में अनूठी होशियारी का प्रदर्शन करेंगे। इस समय ग्रह स्थिति आपको आत्म विश्वासी और ऊर्जावान बना कर आगे बढ़ने में सहायक रहेगी। जीवनसाथी के विचारों से सहमत होंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके खर्च बेकाबू रहेंगे इसलिए समझदारी से खर्च करें। सेहत को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकुछ खरीदने से पहले उन चीजो का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 August 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button