
राशिफल 29 अप्रैल 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, बढ़ेगी तरक्की, प्रेम जीवन होगा खुशहाल, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 29 April 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 April 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं। आज आपको तनाव से छुटकारा मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में हैं। जिससे समाज में भी आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर पहले ध्यान दें। खिलौनों व रेडीमेड गारमेंट के व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेम-संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठ आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी, इसी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए वर्तमान में रहकर काम करने की आवश्यकता है। किसी मित्र के साथ अचानक हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। आज आप किसी घरेलु कार्य में हाथ बटा सकते है। मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। किसी से भी अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की कोशिश न करें। बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें और अपने काम पर फोकस करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि परिजनों का स्नेह और समर्थन मिलने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नए व्यापार या नौकरी की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में व्यस्त हो कर अपने कैरियर व पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें। मन का होता देखकर प्रसन्न रहेंगे। अधिक शारीरिक परिश्रम से बचें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस या नौकरीपेशा लोगों की कोई यात्रा हो सकती है। संतान की प्रगति से संतोष होगा। आपके और आपके परिवार के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है उस से सावधान रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अचानक कोई ऐसी शुभ सूचना मिलेगी कि जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। अध्ययनरत बच्चों के लिए समय ज्ञानवर्धक बना हुआ है। बहनों से विवाद संभव है। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं। कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन और आनंद के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आज उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपके पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दे उभर सकते हैं। आज विभिन्न स्रोतों से आय होगी, साथ ही समाज में आपकी साख भी बढ़ेगी। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपको उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रति सचेत रहना होगा जिनकी आप परवाह करते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। लव लाइफ में विरह का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेगी। आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। आज आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता पाने से सुकून महसूस करेंगे। फेफड़ों से सम्बन्धित समस्या है तो इस मामले में जरा भी लापरवाही न बरतें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।