
राशिफल 28 अक्टूबर 2020 : आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, भगवान गणेश की कृपा दृष्टि से फलीभूत होंगे सभी कार्य
Rashifal 28 October 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन–देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 October 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को बल प्रदान कर रही है। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें। सभी मौकों का सावधानी से उपयोग करें। गायों को हरा चारा डालें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद भी उठ सकता है। धैर्य बनाकर रखें, जल्दी ही हल निकलेगा। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में तबादला होने की संभावना नजर आ रही है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
ऑफिशियल मीटिंग में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे दूर होने के आसार बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में भी बदलाव दिखेगा। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। बाहरी संपर्क आज आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। आसपास के लोगों से संभल कर रहें। दूसरों को अपने ऊपर हावि होने की अनुमति न दें और ऐसी स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके हक में आएंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। कोई करीबी व्यक्ति घर आ सकता है। ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है। परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
घरेलू कार्य का आप पर भी अतिरिक्त भार बढ़ेगा। समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहे। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं, किसी पर भी तुरंत विश्वास न करें। कार्य के सिलसिले से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। आज आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकालेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कागजी काम चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
निवेश के मामले में बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति से की गयी सलाह फायदेमंद हो सकती है। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। नौकरी के क्षेत्र में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आज आप नया वाहन या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं। सौदेबाजी में समय न बर्बाद करें। जीवनसाथी का व्यवहार दुःखी कर सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेंगी। हेल्दी भोजन करें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है। हर बात में जिद दिखाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।