राशिफल

राशिफल 28 मई 2024 : आज बजरंग बलि हनुमान जी इन राशियों को देंगे विशेष आशीर्वाद, होगा मनोवांछित लाभ, आर्थिक मामले सुलझेंगे, लेकिन इनको रहेगा थोड़ा घरेलू कष्ट

Rashifal 28 May 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बीमारी को भी अनदेखा न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो भी कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा। नौकरी कर रहे जातकों के सुझावों का आज स्वागत होगा, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक रूप से समय शुभ है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी दुखद समाचार के मिलने से उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परंतु जल्दी ही आप सहज हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। बाहरी वातावरण में कम से कम जाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा‌। संतान सुख में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपकी बातों का व्यक्तिगत फायदा भी उठा सकते हैं। आप की कोई खास अथवा मूल्यवान वस्तु ना मिलने से टेंशन भी रहेगी। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार तथा व्यवसाय दोनों पर पड़ेगा। थकान भरा दिन व्यतीत होगा। आवारा सांड को गुड़-रोटी दें घर में सुख शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर में परेशानियों को लेकर आपसी विवाद हो सकता है। अपने विचारों को किसी प्रकार की मानसिक उलझन रह सकती है। सकारात्मक बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपके ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आज यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें, सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyअपने कार्यों को जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। विशिष्ट लोगों के साथ मेल-मुलाकात रखने से आपकी विचार शैली में भी नयापन आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। धन से जुड़ा हुआ कोई लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पूर्व में किए गए मेहनत का परिणाम हासिल होगा। आपकी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी होगी। आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। किसी काम का उलझाव दु:खी कर सकता है। पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कार्यों की अधिकता के साथ साथ आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संतान का जिद्दी स्वभाव आपको चिंता में डाल सकता है। किसी मशीन से अचानक चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी लंबी बीमारी यदि चल रही है, तो इसके लिए आपको सावधानी बरतनें की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामाजिक कार्यों में लिप्त रहेंगे। घर-परिवार वालों से संबंध यथावत रहेंगे। आज के दिन निवेश करने से भविष्य में लाभ मिल सकता है वहीं पहले कहीं निवेश किया था तो उसका अच्छा फल आज के दिन आपको मिल सकता है। आज दस्तावेज में पढ़ें लिखे बिना हस्ताक्षर न करें। आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी भी नई योजना पर अमल करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। ऑफिस के कामों में दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह बेहतरीन साबित होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। लंबी यात्रा करने से पहले तैयारी कर लें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। पारिवारिक लोगों की छोटी मोटी जरूरतों का ध्यान रखना घर में खुशनुमा माहौल बनाएगा। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। आपसी ईगो और गुस्से की वजह से रिश्तो में कुछ अनबन हो सकती हैं। नकारात्मक स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किस्मत बदल देता है ‘चांदी का छल्ला’, भिखारी भी बन जाता है राजा, जाने इसे पहनने के लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button