
राशिफल 28 मार्च 2023 : आज इन जातकों के जीवन में हो सकता है कोई बड़ा बदलाव, बजरंग बली हनुमान जी की रहेगी असीम कृपा, स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानी होंगी दूर
Rashifal 28 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 March 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज वरिष्ठ आपसे काफी उम्दा प्रदर्शन की आशा करेंगे, इसलिए आप पर अधिक दबाव आ सकता है। सौदेबाजी सोच समझ कर करें। पार्टनरशिप फर्म है तो पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रखें। हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर्स आपके कार्य से संतुष्ट न हों और आपके प्रतिद्वंदी इसका फायदा उठा लें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करना आवश्यक है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
इस राशि के लोगों का आज का दिन ताजगी से भरा रहेगा, लेकिन व्यवसाय संबंधी आज कोई फैसला गलत हो सकता है, इसलिए सतर्क रहे। यहाँ तक कि आर्थिक स्थिति को लेकर पति पत्नी में मतभेद हो सकते है और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि आपको कुछ नए दोस्त भी मिल सकते है और इन नए संबंधों से आपको काफी फायदा होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें। आप को चोट लग सकती है। निजी संबंधों में सुधार रहेगा और आप अपने कारोबार को आगे ले जाने में सक्रिय रहेगे। परिवार में यदि किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको उनकी देखरेख करना चाहिए। खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
बता दे कि इस राशि के लोगों की किसी नयी व्यक्ति से हुई जान पहचान काफी खास साबित हो सकती है, लेकिन आपके जीवनसाथी के काम में अधिक व्यस्त होने के कारण आप उदास हो सकते है। हालांकि अपने उत्साह को बनाएं रखे और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। बहरहाल परिवार के सदस्य कुछ खास चीजों की मांग कर सकते है और लम्बे समय से रुके कार्य संपन्न हो सकते है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रह सकती हैं। परंतु तनाव लेने की अपेक्षा समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। कहीं भी यात्रा करने से फिलहाल परहेज करें और व्यक्तिगत मामलों में ध्यान दें। आज आपको माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज किसी तरह का नया काम शुरू नहीं करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना होगा। यदि आप किन्हीं जटिल रोगों से पीड़ित हैं तो अभी तक आराम नहीं मिला है तो अब आपको उसमें आराम मिलेगा। संयमित व्यवहार रखें, प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद फलेगा। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। अपनी भावनाओं की जानकारी करीबी लोगों दें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। जो लोग आपके खिलाफ थे वही आपके पक्ष में आएंगे। आपके आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त रहेंगे। इस समय सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। जिसके चलते आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। अगर किसी के साथ कोई वायदा किया है, तो उसे अवश्य पूरा करें। दिखावे की प्रवृत्ति से नुकसान भी हो सकता है। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आप हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले हैं। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और कोई नजदीकी यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। काम के साथ-साथ रिश्तों को भी मजबूत करने की जरूरत है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज दिन भर कार्यों में रुकावट पैदा होगी। बिजनेस में पिता से मदद मिलेगी। दोस्तों से मदद मिलेगी। कारोबारी यात्रा हो सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। यदि आप नई नौकरी की तलाश रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है, प्रयास तेज करें। अपने निजी कार्यों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने से परिवार में निराशा हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप थोड़ा चिंतित भी हो सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। पारिवारिक मामलों में अत्यधिक रोक-टोक ना करें। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति भी बन सकती है। तनाव लेने की बजाय समाधान निकालने का प्रयत्न करें। लेन-देन में सावधानी रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वयं के ईमानदार प्रयासों एवं समर्पण में लगाने का प्रयास करें, चीजें निश्चित रूप से आपके पक्ष में हो जाएंगी। बेवजह का गुस्सा आपके लिए ठीक नहीं है। इससे आपके आसपास का वातावरण खराब हो सकता है, साथ ही इसका पूरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। नौकरी में अपने प्रयासों के द्वारा आप सफलता अर्जित कर सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।