
राशिफल 28 मार्च 2022 : आज भगवान शिव के आशीर्वाद से इन जातकों के जीवन में दस्तक देंगी खुशियां, धन वृद्धि के हैं योग, लेकिन इनको झेलना पड़ सकता है नुक्सान
Rashifal 28 March 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 March 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है और आज ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी। इसके इलावा पारिवारिक समस्याओं को सुनने और समझने के बाद ही कोई फैसला लीजिये, फालतू के विवाद में न फंसे। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। आपका जीवनसाथी दिन भर गुस्से और मूडी रह सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। खुद पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। प्रयत्नों में सतर्कता बनाए रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पारिवारिक माहौल अच्छा रहने के आसार हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा। मानसिक स्थिति अस्थिर हो तो धन संबंधी कोई भी निर्णय ना लें। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसके इलावा नौकरी करने वाले लोगों को धैर्य बना कर रखने की जरूरत है, क्यूकि उन पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा और यह निवेश के लिए सही समय नहीं है। इसलिए निवेश करने से जरूर बचे। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे है, तो यह समस्या जल्दी खत्म हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते है और स्थाई सम्पति में वृद्धि हो सकती है। कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज के दिन आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायी लोगों को अपनी नियमित आय अर्जित करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने दिल की बात सुनें। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी आमदनी और घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
मन में जिन नकारात्मक विचारों की वजह से भय है, उनमें बदलाव करें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की वजह से परिवार के लोग को और मित्रों को चिंता हो सकती है। निर्णय पर आपका भरोसा रहने के कारण परिवार के लोग साथ देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कोई नकारात्मक समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। परंतु जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। धैर्य और संयम बनाकर रखें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा रहेगा। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सन्तान पक्ष के साथ तालमेल सुखद रह सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन सफलता दायक रहेगा। नौकरी, व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी नई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय अधिक सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी। अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप काम में लगे रहते हैं, जिससे आप सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित होगा। कामकाज में नई तकनीक तथा हुनर का प्रयोग करेंगे। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपको मिल रहे अवसर का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। आपका निर्णय सही है तो लोगों के सहयोग की अपेक्षा ना करते हुए आगे बढ़ना होगा। आध्यात्मिक बातों में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। अनजान जातकों के ऊपर जल्दी से विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है। सजावटी गहनों के व्यापारी लाभ कमाने की स्थिति में रह सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।