राशिफल

राशिफल 28 जुलाई 2021 : आज भगवान गणेश की कृपा से इन जातकों की आमदनी में होगा इजाफा, मिलेगा मनचाहा परिणाम, लेकिन इनके मन में रहेगी उलझन

Rashifal 28 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ जाएगा। पति-पत्नी में किसी वजह से आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दुपहिया वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन शुभ है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी के आश्वासनों के पूरा होने का इंतजार कर रहें हैं। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। गले में दर्द जैसी स्तिथि रह सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक भी रह सकते हैं। बच्चे फालतू की गतिविधियों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जरा सा आलस आपको फिर से परेशानियों में डाल सकता है। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजन पूर्वक बिताएंगे। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव परेशानी का कारण बन जाता है, इसलिए स्वभाव में बदलाव आवश्यक है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। गौशाला में चारा डलवाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अधिक देर तक अकेले रहने की वजह से आपको उदासीन महसूस हो सकता है। अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलकर नई बातों को सीखने की कोशिश करें। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आप मे झुंझलाहट भी पैदा करेगा। जीवनसाथी जिंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। किसी अप्रिय घटना को सुनकर मन दुखी हो सकता है। भारी मशीनरी के सप्लायरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़ो के सामने अपने विचार रखे आपको भरपूर सहयोग देंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान को नौकरी संबंधी कोई उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Lord Ganeshआपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। कुछ लोगों का ध्यान आपकी तरफ होगा।  लोगों से आपको अच्छी सहायता मिलने वाली है। लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। गणेश भगवान को लड्डू व धूपबत्ती चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर-परिवार में आप समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिवार के लोग आपकी स्थिति को समझेंगे और सहयोग भी करेंगे। आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। बैंकिंग कार्यों में कोई रुकावट आने की वजह से मन में कुछ झुंझलाहट की स्थिति भी रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप चीजों को सामान्य करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपके बच्चे आपके खिलाफ जाएंगे। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। पेट की जलन कुछ देर तकलीफ दायक होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कहीं से अचानक पैसा मिलने की उम्मीद है, उससे आप पुराना कर्ज भी चुकता कर देंगे। आज कई मित्र बन सकते है जो लाइफ में चल रही परेशानी को दूर कर सकते है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के सहयोग से कोई पुराना रुका काम पूरा होगा। किसी महिला के कड़वे शब्द आपको परेशान कर सकते हैं। निराशा महसूस हो सकती है। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअनावश्यक वस्तुओं पर खर्चा करने से बचें। छोटी बीमारी का संयोग है लेकिन ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। आज माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। आज कानूनी मामलों में दूर रहना ज्यादा अच्छा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके घर में अचानक बच्चा झाड़ू लगाने लग जाए तो होने वाला ये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button