
राशिफल 28 जनवरी 2022 : आज इन जातकों के करियर और पारिवारिक जीवन में होगी तरक्की, माँ संतोषी रहेंगी प्रसन्न, बाकि रहें थोड़ा सतर्क
Rashifal 28 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 January 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आप अपने काम को पूजा मानकर पूरा ध्यान देंगे, इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आय के नए साधन मिल सकते हैं। आपके सहकर्मियों से आपको बहुत कुछ सीखने के लिए मिल सकता है, उनके साथ जुड़े रहने की कोशिश करते रहें। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं। आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। ईडी, इनकम टैक्स विभाग आदि वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली एजेंसियों के कार्मिकों के लिए अनुकूलता रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
यह समय किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है। करियर तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे। शेयर, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकती है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं, इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। कोई अप्रिय घटना मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज आप बिल्कुल व्यर्थ गतिविधियों पर अपना समय और पैसा बर्बाद कर सकते हैं। वेतनभोगी लोगों के लिए यह एक औसत दिन होगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और कोई नजदीकी यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम प्रसंग में भी नजदीकिया बढ़ेंगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की भी आशंका लग रही है। आज आपकी गर्दन में दर्द रह सकता है, इसे गंभीरता से लें। आज कोई महत्वपूर्ण बात पता चलेगी, जो काफी सहायक सिद्ध होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने से बड़ों का सम्मान करें। जीवन साथी किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है, चर्चा करते समय अपशब्द का प्रयोग बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
केवल सोच-विचार करते रहने से परिस्थिति आपकी बदलने वाली नहीं है, इस बात का एहसास आपको होगा। मेहनत करने की तैयारी करनी होगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार लाने के लिए आपसी सहयोग जरूरी है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें तो अच्छा है। सरकारी पक्ष से जितना सहयोग चाहते हैं, उतना मिलने में बाधा है। दांत का दर्द परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपने प्रतिस्पर्धी की तुलना में खुद को कमजोर समझने की गलती न करें। प्रयासों से परिस्थिति बदल सकती है। इलेक्ट्रानिक चीजों का व्यापार करने वाले उधार में समान न दें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको अपनी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। किसी वरिष्ठ परिजन से संबंधित परेशानी रह सकती है। बकाया लोन है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें। भावनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज ज्यादातर काम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे। दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। जो लोग आपके खिलाफ थे वही आपके पक्ष में आएंगे। आपके आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त रहेंगे। कुछ लोग आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे सावधानी रखें। घर-परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज आपको कोई बड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है। संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उस के संदर्भ में बातचीत करना उचित रहेगा। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर आज आपका समर्थन कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। बैंक या निवेश संबंधी किसी काम में गड़बड़ होने से मन में झुंझलाहट रहेगी। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। सरकारी ठेकेदारों के लिए नया टेंडर दाखिल करने की दृष्टि से अनुकूल समय है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।