राशिफल

राशिफल 28 फरवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगा बजरंग बली हनुमान का आशीर्वाद, पुराने कर्ज से मिलेगी मुक्ति, मित्र हर कदम पर देंगे साथ, लेकिन स्वास्थ्य रहेगा कमजोर

Rashifal 28 February 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ पुराने मामले फिर से निकलकर सामने आ सकते हैं। करियर में अच्छी संभावनाएं हैं। थोड़ा परिश्रम के साथ लक्ष्य पर फोकस बढ़ाना होगा। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी। प्रयास करें कि सबसे अच्छा बर्ताव कर दिल जीतने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि जिस काम को आप सहज और आसानी से समझ रहे हैं, वह बहुत कठिन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके लिए दिन मध्यम होगा। आज आपको काम करने के नवीन तरीकों के कारण उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इससे बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आपके आसपास के लोग आपके अधिकांश निर्णयों को प्रभावित करेंगे। बाहरी खान-पान से परहेज करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन काम-काज के दौरान आपको कुछ नए मौके मिलेंगे। व्यापार में साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सकारात्मक सोच आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपनी चीजों की संभाल खुद ही करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। जहाँ एक तरफ जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी, वही दूसरी तरफ परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव हो सकता है। इसके इलावा किसी पर सोच समझ कर ही यकीन करे, नहीं तो आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है। वही जो लोग बेरोजगार है, उन्हें नौकरी मिलने के आसार है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुहरू रूप से लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य में आपका मन लगेगा। नए लोगों से दोस्ती भी हो सकती है और विद्यार्थी अपने अध्ययन को लेकर गंभीर रहेंगे। जहाँ एक तरफ आपको धन लाभ होगा, वही दूसरी तरफ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना मनोबल गिरने ना दें। किसी भी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने या गुम हो जाने का भी भय है। कई बार किसी मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से आपसे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी निकल सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम तय समय पर निपटाने की कोशिश करें, वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करना है तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना भी होगा।  प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आप इस समय अपने घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। काम सोचे हुए ढंग से पूरे नहीं हो पाएंगे इसलिए आज क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। आपको अपनी संतान से पूरी मदद मिलेगी। विरोधी आपके साथ विश्वासघात को हथियार बनाकर चोट पहुंचा सकते हैं। किसी भी तरह के उकसावे में आने से बचें और बदले की भावना से कोई काम न करें। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें। जिसमें परिवार के लोग भी शामिल होंगे। छात्र परीक्षा के परिणाम अपने पक्ष में प्राप्त कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य की शादी की तैयारियों में समय बीतेगा। आज किसी से विवाद न करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। तनाव लेने से सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दिन की शुरुआत में कुछ नकारात्मक बातें घटने की वजह से आपके अंदर भी थोड़ी नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। जिस व्यक्ति के प्रति आपको आकर्षण महसूस हो रहा था, वह थोड़ा कम हो सकता है। अपने भावी लक्ष्यों के प्रति एकाग्रचित्त और सुनियोजित ढंग से कार्य करें, निश्चित ही आपको उचित सफलता मिलेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं, इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी समय दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button