
राशिफल 28 दिसंबर 2022 : आज भगवान गणेश के आशीर्वाद से इन जातकों को मिलेगा मनचाहा फल, बिजनेस में तरक्की संभव, लेकिन इनको रहना होगा जरा संभलकर
Rashifal 28 December 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 December 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। अगर आप ठान लें तो मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को खास मुनाफा मिलने की उम्मीद है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता अभी बनी रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
नौकरी या व्यापार के कारण अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। इसके इलावा घर की सजावट पर भी आपका धन खर्च हो सकता है, लेकिन साथ ही आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी आएंगे। बहरहाल आज के दिन मीठी चीजों का सेवन करना काफी लाभकारी रहेगा। लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
इस राशि के लोग करियर को लेकर थोड़ा आलस्य दिखा सकते है और आज का काम कल पर टाल सकते है। हालांकि आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग भी बन रहे है। इसके साथ ही आज आपको स्वादिष्ट भोजन खाने को मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
परिवार के सदस्यों का आपस में मिल-जुल कर रहने से संबंध मजबूत होंगे। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। शाम के समय यात्रा न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के बाहर ज्यादा समय व्यतीत करने से बचें। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आज अपनों से राजनीती का शिकार हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस राशि के लोगों को जीवन में कुछ नयी चीजें करनी चाहिए और अपने अंदर उत्साह कम नहीं होने देना चाहिए। जी हां अपनी इच्छाओं को महसूस करके उन्हें पूरा करने और आगे बढ़ने की कोशिश करे। इसके साथ ही उन लोगों से सम्पर्क करे, जिनसे काफी लम्बे समय से आपकी बात नहीं हुई है और अगर बीमा करवाने के बारे में सोच रहे है, तो यह समय सही है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। इत्र छिड़का रुमाल अपने पास रखें मूड सही रहेगा। बिना नई नौकरी मिले नौकरी न छोड़ें। आपको व्यापार पर ध्यान देना होगा। अपने अंदर गजब की ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
मुमकिन है कि कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन रहे। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें। संतान संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बिना सोचे-समझे अत्यधिक खर्चा करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन काफी शुभफलदायी है। जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कोई बनता काम बिगड़ सकता है। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें, अपने काम पर ही ध्यान रखें। निकट के लोगों का रवैया अचम्भित और दुःखी कर सकता है। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप तेजी से प्रगति करने में कामयाबी हासिल करेंगे और आगे बढ़ेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। अपेक्षित कामों में विलंब होगा। मोबाइल, इंटरनेट के माध्यम से लोगों के संपर्क में रहें। इससे जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष की तरफ से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अन्य लोगों से अधिक खुद की बातों को महत्व देना होगा। अभी केवल सफलता प्राप्त करने की कोशिश करें। गलत संगत के कारण खुद का नुकसान न हो, इस बारे में जागरूकता रखें। बोलचाल की भाषा में शालीनता रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। पूर्ण तंदरुस्ती पाने के लिए आप भरपूर प्रयास कर सकते हैं। जीवन में नए रिलेशनशिप की शुरुआत होती हुई नजर आ रही है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।