राशिफल

राशिफल 28 अप्रैल 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, भरेंगे अन्न के भंडार, विरोधी रहेंगे शांत, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 28 April 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 April 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें, वह निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में ले जाएगी। मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्य में जाने का बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी संपत्ति का पारिवारिक विवाद आज निपट जाएगा। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है, निवेश के लिए उत्तम समय है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज कार्य करेंगे। जीवन में बेहतर तरक्की करते हुए आगे बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अज आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे। भूमि से संबंधित बिजनेस करने वालों को गैर कानूनी मामलों से बच कर रहना होगा अन्यथा बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को दोस्तों की मदद से कठोर विषयों को याद करने में सहायता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए आगे बढ़ने का अवसर है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। धन की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावनाएं हैं। आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyयदि किसी का धन बकाया है या फिर देना भूल गए हैं तो आज से धन वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को पहले से अधिक मेहनत करना होगा। पिता से सम्बन्ध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों, तो उसे सुधारें। मन में उचाट अनुभव करेंगे। आपको किसी और की बात किसी और तक पहुंचाने का काम भी दिया जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारे में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने अच्छे कर्मों का फल भी आपको मिलेगा। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। अपने विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बेकरी आयटमों के कारोबारियों को लाभ की स्थिति मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज किसी पर भी पैसो से सम्बंधित विश्वास न करे। धोखा होने के आसार हैं। सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लग्न बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पायेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। अपने कार्य पर फोकस रखें और वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। आपके द्वारा किए गए कार्य का विरोध हो सकता है। खोया हुआ प्यार कुछ लोगों को वापस मिलेगा। ऑफिस और बिजनेस में आपको मदद मिल सकती है। भागदौड़ बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं। यह दोस्त आपकी काफी मदद भी करेगा। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क ना बनाएं, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नाग देवता के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन मात्र से ही खुल सकते हैं किस्मत के बंद ताले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button