राशिफल

राशिफल 27 मार्च 2025 : आज भगवान विष्णु के आशीर्वाद से इन जातकों के जीवन में होगा नया सवेरा, बनेंगे सभी बिगड़े काम, परिवारिक जीवन रहेगा सुखद, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 27 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको आज किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की कोशिश करेगा। नए सौदे व्यापार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे। छात्र आज लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। माता पिता से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। आज के दिन मन मुताबिक कार्य न होने की स्थिति में क्रोध न करें। अपने अनुभवों को यदि टीम के साथ शेयर करते हैं तो निश्चित तौर लोगों के साथ-साथ आपके गुणों में भी वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। बिना प्लानिंग बनाए कोई काम शुरू करने की कोशिश न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। किस्मत के भरोसे काम शुरू करने की न सोचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आप आय के स्त्रोतों को विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। भ्रम की स्थिति बन सकती है जिस कारण अवसरों का पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। बेहतर यही होगा कि जानकार और अनुभवी लोगों की मदद लें। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआपका सवभाव बड़ा ही गुस्सैल है इसलिए क्रोध पर काबू रखें‌‌। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है‌‌। पित्त रोग से परेशान हो सकते हैं‌‌। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। बहस और चर्चा से दूर रहें। अपने कारोबार को बढ़ाने हेतु योजना बनाएं। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। सभी से विचारपूर्वक बोलो। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। दिमाग में उथल पुथल रहने के कारण काम में आपका मन नहीं लगेगा। जब तक आप अपने नकारात्मक विचारों से दूर नहीं करेंगे आपको सफलता नहीं मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। यदि आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। छात्रों के लिए यह एक कठिन दिन होगा, उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना मुश्किल हो सकता है। आपकी सुस्ती आपके काम में बाधा आएगी। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी करने वालों को आज आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ होगा। निजी व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। बिजनेस में चल रही आर्थिक समस्या दूर होगी। अनायास धन लाभ का योग है। अगर आपको खूब मेहनत करनी है तो आप अपने शरीर का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखें और आराम भी करें। जल्दबाजी से हानि व अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं जिस वजह से आपकी एकाग्रता और सोचने की क्षमता पर असर पड़ेगा। आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में कामयाब रहेंगे। लेकिन तरक्की की रफ्तार बरकरार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें, कोशिशों की वजह से समाधान मिलेगा। साथ में आर्थिक आवक भी अपेक्षा के अनुसार हो सकती है। सकारात्मक दृष्टिकोण बना रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी या उत्पन्न होने से दूरियां बढ़ सकते हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किस्मत बदल देता है ‘चांदी का छल्ला’, भिखारी भी बन जाता है राजा, जाने इसे पहनने के लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button