राशिफल

राशिफल 27 जून 2024 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, घरेलू जीवन में बढ़ेंगी सुख शांति, विरोधी होंगे शांत, स्वास्थ्य रहेगा मनोनुकूल, लेकिन ये रहें थोड़ा सतर्क

Rashifal 27 June 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। व्यापारियों को वाकपटुता के साथ एक्टिव रहना होगा वाणी से लोगों को प्रभावित करते हुए व्यापारिक उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। सेहत में सिर दर्द परेशान कर सकता है। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रियता होने से समाज में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कोई भी विवादित मामला आज सुलझ सकता है। आपको अपने मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। महिलाएं अपने गहने जेवर संभाल कर रखें। निकट मित्र का व्यवहार दुःखी कर सकता है। आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। आज पेट में जलन महसूस हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन शुभ है। मन में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। मौसमी बीमारियों से परेशानी बढ़ सकती है। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनाएंगे। आज लोगो को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में भेष बदलकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सावधान रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। निकट भविष्य में आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अपनी दिनचर्या में सुधार लाना बहुत जरूरी है। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुडी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। पिछले समय से आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी। हालात को संभालना आपकी जिम्मेदारी होगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyअपनी प्रबल इच्छाशक्ति व आत्मविश्वास से कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देंगे। मेहनत की अधिकता रहेगी परंतु सफलता भी हासिल होगी। आप अपनी समझदारी व सूझबूझ से कई मुश्किलों से उबर पाएंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। धन प्राप्ति के कुछ नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी कला की तारीफ होगी। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें आवश्यक खर्च होने वाला है। घर में आज तनाव का वातावरण रहेगा। आपकी किसी लापरवाही से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके अपने परिवार पर भी ध्यान दें। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और आप बहुत साहसी बनेंगे। जो लोग नई नौकरी की खोज में हैं उनके लिए भी दिन शुभ सूचना लेकर आएगा। व्यापार से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति या चीज आप को नियंत्रित करती है तो आप बहुत ही परेशान होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान की सही सलाह को सुनने का प्रयास करें इससे लाभ होगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। युवा वर्ग करियर पर फोकस करें। स्वास्थ्य के प्रति एक्टिव रहना आवश्यक है इसके लिए नियमित योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना उचित रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप घर में मतभेद की स्थिति पैदा कर सकते हैं। आपको अपने वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आप एक खुशहाल स्वभाव के साथ भरपूर आशावादी हैं। इन्हीं गुणों से प्रभावित हो सीनियर आप पर भरोसा जताएंगे, जिसका आपके करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button