राशिफल

राशिफल 27 जुलाई 2024 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, घरेलू संपत्ति और सामाजिक यश में होगी बढ़ोतरी, प्रेम जीवन रहेगा अनुकूल, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 27 July 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके नए कदम से जीवन बेहतर हो सकता है। घर परिवार में किसी पूजा पाठ में भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर ना करें। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। विवाह से संबंधित लिया गया निर्णय आपके और परिवार के लिए योग्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दूसरों के मामलों में दखल देने से आपकी बदनामी हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे, लेकिन ये व्यस्तता आपके काम पर भारी न पड़े, इसका ध्यान रखें। बिना सोचे कार्य नहीं करें। शाम को तनाव के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए आविष्कार या योजना की आवश्यकता होगी। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने घर परिवार में सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस समय ग्रह स्थिति भी आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। जिसकी वजह से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी। गले में किसी भी तरह का इन्फेक्शन महसूस होने पर तुरंत इलाज लें। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत हो सकता है, इस कारण पढ़ाई में बाधा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पैतृक मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आप अच्छा प्रमोशन पा सकते हैं। कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। जनकल्याण की भावना बनी रहेगी। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। दुपहिया वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार की सुख-सुविधाएं और देखरेख संबंधी कार्यों के लिए आप समय निकाल लेंगे। व्यक्तिगत कार्य संबंधी योजना बनेगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, अपनी योजनाओं पर काम करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके रिश्तो में मधुरता देखने को मिलेगी, एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताने के मौके मिलेंगे। कृषि क्षेत्र में आज हानि होने की संभावना है इसलिए अपने फसलों की सुरक्षा के लिए सचेत रहें। आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज यश और सफलता प्राप्त होगी। आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें, किसी जानकार की सलाह लेने में भलाई है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। किसी निकट परिजन का विशेष मार्गदर्शन करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : गंगा के इन प्राचीन घाटों पर करें स्नान, होगी मोक्ष की प्राप्ति, खत्म होंगे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button