राशिफल 27 दिसंबर 2024 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, बढ़ेगा घरेलू व्यापार, किस्मत देगी साथ, वैवाहिक जीवन रहेगा ठीक, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 27 December 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 December 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी बड़े निवेश का अंदेशा है जो लाभदयक रहेगा। आज आप कोई कठिन विषय पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मेडिकल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किसी विवाह समारोह में जाने का अवसर मिलेगा तथा निकट संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं मैं आपका योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आने वाले समय में रिश्तेदारी की ओर से आपको अच्छे प्रसंग में जाने का न्यौता मिलने वाला है। धन के मामले में आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें, यदि किसी को उधार देने की सोच रहे हैं तो टाल दें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। आपको अपने आसपास के लोगों से सराहना मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आयेगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आपका रवैया आपके लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपके शरीर में थकान रहेगी। यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। खान-पान पर भी संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। आध्यात्मिक काम में व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज किसी अनचाही स्थिति का निर्माण होने की स्थिति दिखायी दे रही है। कामकाज को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। शाम का समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव रहने की वजह से काम पर काम ध्यान देना मुश्किल हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
इस राशि के लोगों को मन को खुश रखने के लिए धर्म कर्म के काम करने चाहिए और परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। इसके इलावा अगर आप अविवाहित है तो जल्दी ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि त्वचा संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है, इसलिए शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखे। वही मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी। आप आज काम और परिवार के बीच रस्साकशी में उलझे हुए महसूस करेंगे ऐसी स्थिति में शांत रहे तथा चीजों को अपनी गति से चलने दें। आपके पास बहुत काम बकाया है जैसी भी स्थिति हो आप यह सब काम प्रभावी तरीके से पूरा कर लेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी आप काफी समय से करते आ रहे हैं। अचानक सामने आने वाले कामों के लिए खुद को पहले से तैयार कर लें। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। परिवार में किसी नये मेहमान के आने के आसार हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 December 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।