राशिफल

राशिफल 27 दिसंबर 2022 : आज इन जातकों के जीवन में बन रहा है राजयोग, बजरंग बलि हनुमान करेंगे मनोकामना पूर्ण, सामाजिक छवि होगी मजबूत

Rashifal 27 December 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। आज उन वस्तुओं को खरीदने से आपको बचना चाहिए जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन में जो रुकावटें आपको महसूस हो रही थीं, वह धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। इस कारण मानसिक तनाव दूर हो सकता है। प्रॉपर्टी एजेंटों के लिए किसी खास सौदे में अधिक अनुकूलता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आपको किसी खास काम में राहत महसूस हो सकती है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आज कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मन छोटा न करें, आने वाले दिनों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आप आनन्द का अनुभव करेंगे। नौकरी में रिसर्च-डवलपमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। स्वभाव में घमंड और ईगो जैसी स्थिति ना आने दे। वरना इसकी वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। गैस से संबंधित दिक्कत परेशान कर सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

ऑफिस के सभी कार्य आप समय पर पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन परेशान न हो आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी-जुकाम बुखार जैसी स्थिति रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

अपने पारिवारिक सदस्यों को तय नहीं करने दीजिए कि आज के दिन आपको क्या करना है और क्या नहीं। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त की याद आपको परेशान कर सकती है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आलस और लापरवाही अपने लक्ष्य से भटका सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए दिन मध्यम होगा। आज आपको काम करने के नवीन तरीकों के कारण उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इससे बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आपके आसपास के लोग आपके अधिकांश निर्णयों को प्रभावित करेंगे। बाहरी खान-पान से परहेज करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको नए अनुभव हासिल होंगे। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है।  बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। उचित आराम और इलाज दोनों जरूरी हैं। प्रेम में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह मानें निश्चित रूप से आप एक उपयुक्त समाधान पा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करना है तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना भी होगा।  प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आप इस समय अपने घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का आज के दिन सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और जल्दबाजी में बड़ा फैसला न करे। आपका मन परेशान हो सकता है, तो ऐसी स्थिति में क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है। इसके इलावा अपने पार्टनर के साथ हुए विवाद को ज्यादा न बढ़ने दे और धन तथा कीमती सामान को सुक्षित रखे। इसके साथ ही अपने बुरे व्यव्हार के कारण आप मुश्किल में पड़ सकते है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button