राशिफल

राशिफल 28 फरवरी 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, बढ़ेगी घरेलू सुख शांति, कारोबार में वृद्धि संभव, लेकिन ये रहेंगे विरोधियों से परेशान

Rashifal 28 February 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 February 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आज आप सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा। अपना भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति के खिलाफ निर्णय लेकर काम करना फिलहाल संभव नहीं है। अदालत में चल रहा विवाद पक्ष में आ सकता है। यदि किसी विवाद में महत्वपूर्ण कार्यवाही करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज से आपके हर बिगड़े काम बनने लगेंगे और आप अपनी जीवन में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। ऑफिस में कुछ लोग आज आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और आज लेन देन संबंधी मामलों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्यूकि सतर्क न रहने से आपको धोखा मिल सकता है। जहाँ एक तरफ आपको किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। युवा वर्ग जरूरत से अधिक रिलेशनशिप ध्यान देंगे, जो नुकसान का कारण बन सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे और सायंकाल के समय आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी अधिक रहेगी परंतु खर्चे भी अधिक हो सकते हैं। कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। आपको किसी योजना के तहत भविष्य में फायदा मिलने वाला है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में भी वृद्धि करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। शिक्षकों को स्थानान्तरण के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और उनकी सलाह से कोष में वृद्धि होगी। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। कोई बड़ा व्यय होने की संभावना है, दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बता दे कि इस राशि के लोग आज के दिन ज्यादा व्यस्त रह सकते है, लेकिन साथ ही आपको किसी दूसरे को दिया हुआ धन भी वापिस मिल सकता है। जहाँ एक तरफ ऑफिस में आपके नए दोस्त बन सकते है, वही दूसरी तरफ आप अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। इसके इलावा घरेलू जरूरतें भी पूरी हो सकती है। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकार तथा जवाबदारी बढ़ सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसके कारण आपका प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज लड़ाई झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है। दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। जो भी रुकावट है, वह दूर हो सकती है। इस कारण मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रयत्न करें। जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायी लोगों को अपनी नियमित आय अर्जित करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने दिल की बात सुनें। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको अपनी संतान की इच्छाओं-भावनाओं का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकम वक्त में अधिक काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए आवश्यक होगा। वक्त की कमी के कारण तनाव रह सकता है। कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने आसपास में चल रही घटना पर पूरा ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। अपने मन को शांत करें। मीडिया तथा मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मां लक्ष्मी को रखना चाहते हैं खुश तो घर में इन बातों का रखें सदैव ध्यान, कभी नहीं होगी अन्न धन की कमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button