राशिफल

राशिफल 26 सितम्बर 2022 : आज इन जातकों को मिलेगा शुभ समाचार, भगवान शिव की रहेगी असीम कृपा, बन रहे हैं इच्छित सफलता मिलने के योग

Rashifal 26 September 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। महिला वर्ग से आज आपको लाभ होगा। कारोबार विस्तार का मन बनेगा। अनुभवी लोगों की मदद से मुश्किल राह आसान होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। घर की किसी समस्या को लेकर गुस्सा करने की बजाए आपस में मिलकर उसका निवारण करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा साथ दे सकता है। प्रेम के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये अपने संगी के प्रति ईमानदार बने रहें। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। गाय को हरा चारा डलवाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका आत्मविश्वास बढ़ने से कठिन परिस्थिति होने के बाद भी आप मार्ग ढूंढने की कोशिश करते रहेंगे। परिवार के लोगों से प्राप्त हो रहे साथ की वजह से बेचैनी दूर होगी। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कारोबारी लाभ के साथ ही आपमें से कुछ की बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। लेकिन, निजी जीवन में पीड़ा, चिंता और तनाव से व्यथित करेंगे। कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। भाग्य के भरोसे न बैठे, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने कार्यो तथा योजनाओं को किसी से भी शेयर ना करें क्योंकि दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम में रुकावट डाल सकता है। किसी पड़ोसी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर कहासुनी की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ना दें अन्यथा कोई लक्ष्य हाथ से निकल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है। भाइयों तथा ननिहाल पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

करियर के हिसाब से आज का दिन आलस भरा हो सकता है। हालांकि आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज बेवजह के तनाव से दूर रहें। आज किसी को धन उधार देने से बचें। थोड़ा-थोड़ा करके पेंडिंग कामों को निपटाने की योजना बनाएं। बच्चों को कोई उपलब्धि मिलने से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पुराना कर्ज आज चुकता कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल है। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। प्रेम संबंधों में पिछले कुछ समय से चली आ रही दूरियां समाप्त होंगी। आपको ‍परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आमोद-प्रमोद के साधन बढ़ेंगे।  प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। ऑफिस में चल रही नकारात्मक गतिविधियों से खुद को दूर रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व और भाषा से काफी मशहूर रहेंगे। किसी भी काम को हां कहते समय अपनी क्षमता और जिम्मेदारी दोनों का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आज आप मनोरंजन के लिए वक्त निकालेंगे। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, किंतु आप शीघ्र ही विनम्र हो जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी अच्छे निवेश में पैसा लगने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें। अपने ही विचारों में अटके रहने से भविष्य संबंधी दृष्टिकोण नहीं मिल पाएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को संपर्क बढ़ा देना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी लाभदायक महत्वपूर्ण सूचना के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय भाग्य आप के पक्ष में है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाकर रखें। कार्यों में जल्दबाजी से बचें, संयम बनाए रखें। पिता पक्ष से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी काम को लेकर आप मुसीबत में पड सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलायें भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button