राशिफल

राशिफल 26 जुलाई 2024 : आज मां संतोषी का रहेगा इन जातकों पर विशेष आशीर्वाद, मजबूत होंगे परिवारिक रिश्ते, घटेगा आर्थिक जोखिम, लेकिन इनको चलना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 26 July 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों को पूरा करेंगे तो आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। परिवार में अगर आप किसी विवाद से गुजर रहे हैं तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। मानसिक रूप से आप अच्छा-अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में आपको यशकीर्ति मिलेगी। खुद पर बोझ महसूस करेंगे। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिजनों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें। आप किसी भी चीज को करने से पहले उसके हानी और लाभ के बारे में भी सोचें। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे‌।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कानूनी अड़चन दूर होगी। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी। सरकारी अटके हुए कार्यों में गति आएगी और अच्छा फायदा भी मिलेगा। मशीनों, कारखानों आदि से जुड़े व्यापार में नई सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। छात्रों को निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज जमीन-मकान, वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी रखें। रोजगार की तलाश कर रहे है, उन्हे आज कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। सेहत में भी सुधार हो सकता है। पुराने रोग दूर होंगे। किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत साथ देगी। दांपत्य जीवन में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

हालांकि आज समय आपके साथ है, लेकिन फिर भी कोई ऐसा काम न करे, जिससे आपको किसी भी तरह की दिक्कत हो। इसके इलावा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको दिए जा सकते है। अन्य लोगों की बातों को महत्व देना आपके लिए फिलहाल ठीक नहीं होगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में बात करते समय सतर्क रहें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज सभी कार्य सावधानी पूर्वक करें। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पुराने किए हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें, जितनी जरुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। परिवार से संबंधित कुछ जिम्मेदारियों के कारण व्यक्तिगत बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है।परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। जोखिम लेने से ना घबराएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पाचन से संबंधित समस्या उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुकूल सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ समय से चल रही व्यक्तिगत समस्याओं का उचित समाधान हासिल होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला उलझा हुआ है तो आज आपसी सहमति से हल हो जाएगा। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। भाई बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है अत: इससे बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप शांत महसूस करेंगे। बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घरेलू कामकाज समय पर पूरे होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज संतान की समस्या के विषय में चिंता पैदा होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मैडिटेशन करे जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। काम को पूरी लगन से पूरा करें, आलस्य का त्याग करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच का फल मिलेगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म में क्यों किया जाता है मुंडन संस्कार, जानिए क्या है इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button