राशिफल

राशिफल 26 जनवरी 2024 : आज मां संतोषी की असीम कृपा करेगी इन जातकों को मालामाल, पुराना कर्ज होगा चुकता, परिवारिक जीवन रहेगा खुशहाल, लेकिन ये रहेंगे किसी बाहरी समस्या से परेशान

Rashifal 26 January 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 January 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। किसी तरह का दबाव आज आपको महसूस हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। नए व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। आपके जीवनसाथी का मूड आज उदास रह सकता है। इसलिए अपने तीखे रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी अनजान व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी से आपको एक सुखद आश्चर्य होगा। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण आपको नया कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। गाय को गुड़-रोटी दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी जीवनशैली को बदलें लाभ होगा। आप अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दीबाजी ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। संतान पक्ष के लिए खास खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ में जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। इंश्योरेंस,यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। आज के दिन धैर्य रखते हुए सही समय का इंतजार करना होगा, और आने वाले दिनों की प्लानिंग करनी चाहिए। युवाओं को क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए क्योंकि आज किसी से विवाद होने की आशंका है। रोजगार की प्राप्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। संबंधों में अच्छी छवि बनेगी। जीवनसाथी को पूरा समय दें। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ निराशा रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको दिन भर सावधानी से काम करना होगा। घर के छोटे-छोटे कार्यों की जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है जिसके लिए तैयार रहना होगा। आस-पास के लोगों से विवाद करने से बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन भरा हो सकता है। माँ की सेहत का ख्याल रखें और नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाना न भूलें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। अचानक से कुछ बड़े रुके हुए कार्य सही समय पर होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो ध्यान देना होगा, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वास्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। जीवन में अनेक प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या फिर चोट लगने का भय भी बना रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। घूमने-फिरने तथा मौज मस्ती में खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोर्ट से जुड़े मामले सफल साबित होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दांपत्य जीवन आप को शांति देगा। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आये। काम से संबंधित उचित अवसर प्राप्त होने के बाद भी आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

विद्यार्थी वर्ग को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। यदि विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे है, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। राजनीतिज्ञों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने कीयोजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुँच सकती है। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके सामने काम का ऑफर रख सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव का माहौल रहेगा। आपके काम से संबंधित नकारात्मक खबर मिल सकती है, लेकिन इस कारण आपका नुकसान नहीं होगा। नौकरी के लिए दिए साक्षात्कार का मामला पक्ष में रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इंसान को बर्बाद कर देती है शनि की साढ़े साती, बचने के लिए आज ही करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button