राशिफल

राशिफल 26 फरवरी 2025 : आज इन जातकों के लिए शुभ रहेगी किसी नए काम की शुरुआत, बढ़ेगा धन वैभव, परिवार में बढ़ेगी सुख शांति, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 26 February 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 February 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकती है। अचानक यात्रा या कोई बड़ा काम करने में थोड़ा डर या टेंशन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संतान पक्ष को लेकर जो चिंता थी, उसका समाधान आज हो जाएगा। आज योजना बना कर काम करेंगे तो लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा लेंगे।व्यापार में सकारात्मक बदलाव आपको नए अवसर प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में कुछ तनाव की आशंका बन रही है। घर के रख-रखाव पर व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नई योजना बनाएंगे जो भविष्य में कामगार साबित होगी। आपके द्वारा शुरू किए प्रोजेक्ट में लाभ होगा और नए सौदों का अवसर प्राप्त होगा। फिजूल खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। किसी तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मानसिक चिंताएं आज आपको धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित नहीं करने देंगी। इस राशि के जातकों का आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में दृढ़ता आएगी। स्वभाव में गुस्सा स्पष्ट रुप से दृष्टिगोचर होगा। नौकरी में सफलता के आसार हैं। कई तरह के नए-नए विचार आपके मन में चलते रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyलापरवाही से किए गए कार्यों का कोई अप्रिय परिणाम भी मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है। आप अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। अपनी मेहनत से कठिन कार्यों को भी आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें। आज पेट में जलन महसूस हो सकती है, वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सुविधा के अभाव में आज कोई कार्ययोजना अटक सकती हैं। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व आत्म बल को बढ़ाना ज्यादा उचित है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में सुधार के योग हैं। टैक्स संबंधी किसी काम को टालने की अपेक्षा तुरंत कंप्लीट करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपका अपने गुस्से पर काबू रखना होगा वरना गुस्से में उठाया गया कदम आपके लिए नुकसान साबित हो सकता हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको बड़ा धन लाभ होगा। कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी। नौकरी कर रहे जातको को आज कार्यालय में अपने विरोधियों से अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी और अधिकारी भी खुश नजर आएंगे। दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दिन की शुरुआत में आप व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक कार्य करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी और मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आपके कुछ दुश्मन आपको आपके व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपके वित्त के मामले में एक औसत दिन है। इस समय अपने खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआपके जीवन में सकारत्मक बदलाव होंगे। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की खानपान सम्बंधित गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। ज्यादा तनाव व नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं। अपने मित्रों की बात पर ध्यान दें। आंखों से सम्बन्धित परेशानी रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नंदी के कानों में इस तरीके से कहिए अपनी बात, जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना, मिलेगा मनोवांछित फल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button