राशिफल

राशिफल 26 दिसंबर 2024 : आज इन जातकों के ग्रह नक्षत्र रहेंगे अनुकूल, भगवान विष्णु की होगी असीम कृपा, रुके हुए काम होंगे पूरे लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 26 December 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 December 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप थोड़े तनावपूर्ण होंगे और आप खुद के प्रयासों को कम आंकेंगे लेकिन समय के साथ बढ़ते हुए आप अपनी कड़ी मेहनत के अनुकूल परिणाम अवश्य देखे सकेंगे। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। नौकरी में आपकी सफलता बढ़ेगी। खास लोगों से बहसबाजी करना आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। बीमा और कमीशन संबंधी कामों में अचानक फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। अध्ययन और कला से जुडे लोग सम्मानित होंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप जितनी मेहनत करोगे उतना ही आपको फायदा हो सकता है। आज आपको क्रोध को नियंत्रित रखना होगा। क्योंकि कुछ लोगों से आपको परेशानियां हो सकती हैं। हाथापाई होने की संभावना है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी जाकर आर्थिक सुधारों में सफल होंगे। भाग्य की स्थिति भी कुछ कमजोर होने से विशेष लाभ के योग कम ही हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन लाभ दे सकता है। सट्टा व लॉटरी से धन कमाने के चक्कर से दूर रहें। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। किसी की बातों में आकर खुद का नुकसान करवाने से बचें। सहकर्मी के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। कोई आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। महिला वर्ग को सेहत के लिए जागरूकता दिखाने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyयह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है इसलिए जहां तक हो सके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। नौकरी और बिजनेस से जुड़ा कोई आइडिया या प्लान किसी से शेयर न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। खेल-कूद और मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आप परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। बौधिक कार्य सफल होगे। व्यावसाय में लाभ मिलेगा। नए अवसर भी मिलेंगे। काम से भी लाभ है और आपकी मेहनत भी उसमे अपना योगदान दे रही है। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है। साथ में अगर नए कामों की प्लानिंग कर के आप चलेंगे तो आपका दिन और भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय स्वयं के निर्णयों पर विश्वास रखें। आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यापार में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। घरेलू जीवन कष्टमय रहेगा। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। कारोबारियों पर अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। तनाव और थकान के कारणों से दूर रहे। थोड़ी सी सावधानी बरतना आपको शांति और मानसिक रुप से स्वस्थ रखेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआपकी कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आपके प्रेम प्रसंग में सकारात्मक विकास होगा। भावनाओं में बहकर गलत निर्णय लेने से सावधान रहें। अन्य लोगों की बातों को महत्व देना आपके लिए फिलहाल ठीक नहीं होगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में बात करते समय सतर्क रहें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा इसलिए कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण यदि संभव हो, तो बाहरी खान-पान को टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे। नौकरी में आपकी कड़ी मेहनत की वजह से प्रमोशन मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 December 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में कबूतर-चिड़िया का घोंसला शुभ होता है या अशुभ, जानिए पक्षियों के घर में आने के सही मायने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button