
राशिफल 26 दिसंबर 2023 : आज इन जातकों पर खुश रहेंगे भगवान बजरंग बलि हनुमान, मिलेगी पदोन्नति और व्यापारिक सफलता, व्यक्तित्त्व में भी निखार आएगा
Rashifal 26 December 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 December 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्नेहजनों और मित्रों से मिलना होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
सामाजिक कार्य में भाग लेने से आपका अच्छा मान सम्मान बढ़ सकता है। सुख के साधनों और मनोरंजन पर ध्यान अधिक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर छात्र प्लानिंग कर सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण करने के लिए घर से बाहर निकलना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
कुछ लोगों की मित्र का सहयोग से कार्य कर सकते हैं। चिंताओं के कारण सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। इनकम में कमी आएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बहुत ज्यादा कार्य का भार आ सकता सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
किसी विषय को लेकर मन में दुविधा बढ़ती हुई नजर आएगी, लेकिन वक्त के साथ ये दुविधा कम हो सकती है। आज पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको छोटे छोटे कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। लोगों की नजर में आपके परिवार को काफी महत्व दिया जाएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आज मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। बिना मांगे राय देना आपके लिए हितकर नहीं है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कोई नया काम करने से बचना चाहिए। संतान से विवाद होगा। अपने गुस्से पर भी काबू रखें। आज कोई छुपी हुई कुछ बात आपके सामने आएगी, जिससे गलतफहमी दूर होगी। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वायदे से पलट जाना आपको कुछ टेंशन दे सकता है। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी।जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। आपको लगेगा कि आपकी नीतियां ठीक ढंग से कारगर नहीं हो रही हैं। ऐसे में आपको किसी जानकार से सलाह लेने की जरूरत है। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। पढ़ाई में सफल होने के लिए एक्स्ट्रॉ कोचिंग लेना मददगार रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भविष्य में परेशानियां खड़ी हो सकती है। कानूनी अड़चनों को सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। नई योजना को लेकर मन में उत्साह रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आपके दृढ़ विश्वास विश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
दूसरों पर अधिक विश्वास करना और उनकी बातों में आ जाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। युवा थोड़ा खुद को अपडेट करने के लिए समय का निवेश करें। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। मीडिया, बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। खांसी जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आप दूसरों की भलाई का काम करेंगे। लोगों को भोजन बांटने या सफाई करने में मदद कर सकते हैं। नौकरी के संदर्भ में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ऑफिशियल कार्य में अधीनस्थ मदद करेंगें, जिससे बड़े प्रोजेक्ट आसानी से पूर्ण होगें। सेहत अच्छी रहेगी। आवास निवास की समस्या का हल होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
वित्तीय योजनाओं संबंधी कामों पर खासतौर से ध्यान दें। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में उजागर होने का खतरा बन रहा है इसलिए सावधान रहें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।