
राशिफल 26 अगस्त 2020 : भगवान गणेश इन जातकों के लिए खोलेंगे उन्नति के द्वार, दूर होंगे घरेलू और शारीरिक कष्ट
Rashifal 26 August 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 August 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बच्चों का ध्यान रखें। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन आपके लिए किसी नई शुरुआत का है। अगर आप अपने लिए किसी अन्य आय स्रोत के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। दूसरों की बातों में न आयें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
रुके हुए सरकारी कामों को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। किसी काम को लेकर मन में संदेह न रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की देखभाल में रहेेगा। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकती है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। पेट संबंधी स्वास्थ्य दुखी कर सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, सोच-समझकर बोलें। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आजकल आपको थोड़ा हाइजिनिक रहना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को घरेलू वातावरण में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन न करें। बुद्धिमत्ता व चतुराई से व्यापार में लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पुराने संबंधों से लाभ मिलेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं। कुछ जातक अपना बिजनेस जमाने के बारे में सोचेंगे। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाए।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। मौज मस्ती आज आपकी प्राथमिकता है। अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान और शांत जगह के लिए समय निकालें। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
जो लोग प्रेम संबंध में बंधें हैं, उन्हें थोड़ा सजग रहने की जरूरत है कोई अन्य आपकी बात बिगाड़ सकता है। जीवन में सुख शांति आएगी, घर का वातावरण अपार संतोष प्रदान करेगा। अनाथालय में भोजन के लिए आर्थिक भेंट दें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आगे बढ़ने के लिए यह समय अच्छा हैं। हद से ज्यादा मिठा खाने से बचें। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। नाक-कान का खास ध्यान रखें। शुभ फल के लिए गणेश प्रतिमा को पुष्प अर्पित करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।