राशिफल

राशिफल 25 अक्टूबर 2020 : आज बढ़ सकती है इन राशियों की मुश्किलें, लेकिन इनके लिए रहेगा उत्साह भरा दिन और मिलेगी सफलता

Rashifal 25 October 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बढ़ सकते हैं। कार्यों के प्रति बहुत अधिक मेहनत भी करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। बाहरी व्यक्तियों व दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप किसी काम को लेकर सजग रहेंगे तो पुरे होने के आसार बन रहे है। आज का दिन मिश्रित फलदायक होगा। व्यक्तिगत जीवन और काम की जिम्मेदारियों में तालमेल बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। व्यायाम पर ध्यान दें और स्ट्रेस लेने से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

सबंधों को लेकर मन में किसी संदेह को न पनपने दें। अपने आप को पूरी तरह सकारात्मक रखें और अपने टारगेट पर फोकस करें। घर से बाहर अधिक समय बीत सकता है। बड़ी देनदारियां चुकाने में दिक्कत आ सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में सहजता रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आज सारे फैसले स्वयं ही लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। साझेदारी के काम में बाधा आ सकती है। गाय को गुड़-रोटी दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नौकरी पेशा व्यक्तियों को तरक्की के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। पिता के सामने अपनी परेशानियों को साझा करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। फर्नीचर के कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से माहौल व्यस्त रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

खर्चा करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें, धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

आज के दिन बनते हुए कार्यों में अवरोध आएंगे, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति में क्रोध आने कि आशंका है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है, लेकिन पैसों के लेन-देन के मामले में सतर्क रहें। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस समय ग्रह गोचर तथा भाग्य आपके पक्ष में है। आय में निश्चितता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव का माहौल रह सकता है। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। किसी भी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां जोखिम अधिक हो। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धन के मामले में आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। यदि ऑनलाइन लेनदेन करते हैं तो सावधानी बरतें। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दिन की शुरुआत भाग-दौड़ से होगी। यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ बाद सब सही होगा। जरूरतमंदों को अन्न दान दें। परिवार के साथ यात्रा के योग है। प्रेम जीवन के लिए आपका दिन परेशानी भरा हो सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेखन शैली पर फोकस करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कभी कभी आपका मन विचलित हो जाता है इसलिए अपने मन को संयमित रखें। आज घर के कामों में दिलचस्पी लेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ये संकेत दिखें तो तुरंत समझ जाएं आपके घर में है वास्तुदोष, तुरन्त प्रभाव से करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button