
राशिफल 25 मार्च 2024 : आज इन जातकों को हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ, भाग्य का साथ मिलेगा, भगवान शिव रहेंगे खुश, लेकिन इनके लिए रहेगा जोखिम भरा दिन
Rashifal 25 March 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 March 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कार्यभार बढ़ने से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। आप दान पुण्य के कार्यों को करने में रुचि दिखाएंगे, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अत्यधिक तले भुने व बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, किंतु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगे। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
युवाओं को रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे। जिन बातों से संबंधित आपको अधिक विश्वास है, उन बातों पर पहले काम करना शुरू करें। किसी परिजन को मुश्किल परिस्थिति में आपकी जरूरत पड़ सकती है, तो ऐसे में बातचीत करने से हर समस्या का हल मिल सकता है। परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे, फिर भी जिन आवश्यक बातों की चर्चा जरूरी है, वह फिलहाल नहीं हो पाएंगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपके व्यक्तित्व और क्षमताओं को विकसित किया जा सकता है। नए उद्यम में आपको सफलता मिलेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण आपको अपार सम्मान मिलेगा। आप प्रभावशाली और प्रसिद्ध होंगे। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिस्थितियों और चुनौतियों को समझते हुए भविष्य की प्लानिंग करेंगे तो सफल रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति का गलत बर्ताव आपको अधिक तकलीफ दे सकता है। इसके इलावा आपकी नियमित सुख सुविधाओं में कमी भी आ सकती है। कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अधीनस्थों के लिए आप प्रेरणा स्रोत बनेंगे। चिंता, डर, व दुखद स्थिति से दूर निवास करने की पूर्ण कोशिश करें। अपने भी आज बेगानों का व्यवहार करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्यार बना रहेगा। व्यापारिक मामलों में आपका कुशल व्यवहार ही आपकी पहचान है, इसे बनाए रखें। किसी अपने के दूर जाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्च पर रोक लगाने की जरूरत है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज जिद्दी बर्ताव न करें इससे दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। नये निवेश के लिए अभी आगे न बढ़ें। अपनी भावुकता और उदारता पर भी संयम रखें। कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े तथा अपने काम से ही मतलब रखें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबरायें नहीं बल्कि उनका निपटान करें। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चे की किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव से राहत मिलेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आपके भाग्य में वृद्धि करेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अपने काम से मतलब रखिए, विवादों में फंसकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। पैतृक व्यापारी तालमेल और संपर्कों से लाभ कमा पाएंगे। युवा वर्ग साहस और पराक्रम के बल पर अच्छा निर्णय लेंगे। लम्बे वक्त के पश्चात आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए आपको अटकलों से दूर रहना चाहिए। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और आप अपने बच्चों की प्रगति से खुश रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की खानपान सम्बंधित गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। ज्यादा तनाव व नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं। अपने मित्रों की बात पर ध्यान दें। आंखों से सम्बन्धित परेशानी रह सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
छात्रों के लिए यह एक मुश्किल दिन होगा। आपके व्यवसाय में आगामी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। दु:ख की घड़ी समाप्त होने वाली है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मेहमानों का आगमन होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 March 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।