राशिफल

राशिफल 25 जून 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी रहेंगे इन जातकों पर अति प्रसन्न, करियर व धन की बाधाएं दूर होंगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 25 June 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए आमतौर पर अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास रखें और विवादों से दूर रहें। नौकरी या कारोबार के प्रति फोकस बनाएं रखना है। बड़े व्यापारियों के कुछ काम रुक सकते हैं, लेकिन धैर्य रखकर और नये विकल्प तलाशने होंगे। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने की संभावनाएं हैं। अपने साझेदार पर नजर बनाए रखने की जरुरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको जीवन में सभी कठिन परिस्थितियों के माध्यम से अपने माता-पिता का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। किसी भी मामले में आप उतावले होंगे तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। आज आप लंबी यात्रा टाल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी विनम्रता की वजह से संबंधियों और मित्रों के बीच आपका उचित मान-सम्मान बना रहता है। आज भी किसी मुश्किल काम को परिश्रम द्वारा पूरा करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बहन भी आप से किसी तरह की सहायता की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं प्रेमी जातकों के लिए समय, थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कड़वाहट न आने दें। परिवार सहित कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। काम को टालने की बजाय उसे समय पर करें। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानी से भी राहत मिलेगी। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मानसिक थकान रहेगी, नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

संतान के विचारों में कुछ मतभेद होने के कारण विवाद हो सकता है। आज जरूरी कामों में सफलता मिलने वाली है। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आप अपने भविष्य को स्वतः ही बनाएंगे एवं आपको दूसरों से अधिक सहायता नहीं मिलेगी। परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है। व्यवसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। हालांकि संतान पक्ष से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआपके स्वभाव की वजह से ही कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। नजदीकी संबंधियों व मित्रों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। बेहतर होगा कि बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। ध्यान रखें कि जाने-अनजाने में आप अपनी कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक कर सकते हैं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन कार्य के प्रति आपका अधिक रुझान रहेगा, वहीं दूसरी ओर तनावपूर्ण स्थितियों को बड़ी आसानी से निपटा सकेंगे। घर में पेड़ लगाएं और उनकी देख-रेख भी करनी चाहिए। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। दूसरों की आलोचना और बुराइयां करने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें। नौकरी में फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। गलती होने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। लोग आपकी योग्यता व प्रतिभा की सराहना करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो भी काम आप करना चाहते हैं, उसमें लोगों का साथ आपको तुरंत नहीं मिलेगा। इसलिए किसी से भी अधिक अपेक्षा न रखकर काम करते रहें। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। कोशिश करने पर प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके साथ कोई बहुत आश्चर्यचकित करने वाली बात भी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने सामाजिक जीवन को महत्व दें। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ़ अस्तित्व का आनन्द लें और अहोभाव से ख़ुद को सराबोर होने दें। बिजनेस में अधिक मुनाफा के चलते गलत कार्य करने से बचना चाहिए अन्यथा कानूनी कार्यवाही हो सकती है। विद्यार्थी आत्मविश्वास बनाए रखें जो आपको सफलता देने वाला होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान रहें। बाहर की यात्रा करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज प्रेम में धोखा मिल सकता है। आपके भाई बहन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बनेगी जिससे परिवार के सभी लोगों के साथ आप भी प्रसन्न दिखाई देंगे। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य बनाए रखें। आप अपने धन को सुरक्षित करते हुए मुनाफ़ा अर्जित करने में सफल रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button