राशिफल

राशिफल 25 फरवरी 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, रुके हुए काम होंगे पूरे, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, वैवाहिक जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 25 February 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 February 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस समय इनकम की स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज युवाओं को कारोबार, नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। आज मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से फोन पर बात हो सकती है। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। तनाव लेने से सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके जीवन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। यात्रा फायदेमंद लेकिन महंगी साबित होगी। सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। कारोबार के कुछ कार्य और जिम्मेदारियों को लेकर खुल के बात करना काफी आसान होगा। जीवनसाथी से भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। किसी बात को लेकर साझेदारों से मतभेद की आशंका। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कूटनीतिक तरीके से डील करें। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन रुकावटों का सामना भी होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें। खुद को आनंद देने वाली बातों में थोड़ा समय बिताएं। तला हुआ और मसालेदार खाना नजरअंदाज करें। अपनों का व्यवहार दुःखी कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं, इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी समय दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपके नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपको दफ्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन जोश में होश न खो बैठें इस बात का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार संतुलित रखिएगा नहीं तो भाई-बहनों से बीच मनमुटाव भी हो सकता है। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करने से समाज में अलग पहचान बनायेंगे। इससे आपके माता-पिता को बड़ी खुशी होगी। आपका कोई कार्य बिना योजना जल्दी हो सकता है| इसकी वजह से आपका मन अति प्रसन्न होगा। विदेश जाने के योग हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। आप आत्मविश्वास व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। रक्तचाप से संबंधित रोगियों को अपना ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में क्रोध और वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो कहासुनी हो सकती है। आज आप पुरानी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से संबंधित चिंता सता सकती है। सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी हो सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचार तथा खुशी प्राप्त होगी। व्यापारियों और नौकरी करने वालों को लाभ होगा। आपकी सहेत ठीक रहेगी। युवावर्ग को टीमवर्क से लाभ होगा, सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे। पूर्व में किए गए परिश्रम का फल मिलने लगेगा सभी कार्यों में आपके लिए प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप में सकारात्मकता और जोश रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। व्यापारी वर्ग अपनी जमा पूंजी को निवेश की प्लानिंग करना शुरू कर दें। आने वाला समय निवेश के लिए अच्छा साबित होगा। युवावर्ग किसी भी अजनबी पर आंख बंद करके विश्वास न करें। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button