राशिफल

राशिफल 25 फरवरी 2023 : आज इन जातकों पर भगवान शनि रहेंगे प्रसन्न, घटेंगी पारिवारिक समस्याएं, सुधरेगी ग्रह दशा, लेकिन इन पर रहेगी विपरीत दृष्टि

Rashifal 25 February 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। छोटे और सरल कामों से शुरूआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिल जाएगी। पिता से मेलजोल बढ़ा कर रखना होगा उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखें। किसी के खराब स्वास्थ्य की सूचना मिलते तो हाल-चाल अवश्य लें। प्रॉपर्टी का कोई मसला आपके पक्ष में सुलझ जाने की संभावना है। सामाजिक कार्यो में रूचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

 व्यस्ततम दिनचर्या से हटकर जिंदगी में नयापन लाने के लिए अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशियों में और अधिक इजाफा होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होने वाला है। घर की पर्सनल बातों को किसी से साझा न करें। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा सम्बन्धी तनाव की स्थिति रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज रखें। किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। भविष्य के लिए धन संबंधित प्लानिंग करने से लाभ मिलेगा।  कामकाज और रोजगार के बेहतरीन अवसर आएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आंखें मूंद कर किसी के ऊपर भरोसा मत कीजिए। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार से जुड़े कार्यों को आज प्राथमिकता दें यदि कोई कार्य पेंडिग चल रहा है तो उसे आज निपटा लें। नींद ठीक से ना होने के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। व्यवसायिक स्थल पर किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दिक्कत हो तो अनुभवी सदस्यों की मदद अवश्य लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा घर के बाहर ज्यादा समय व्यतीत करने से बचें। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। नए कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवारिक बिजनेस में भाई की सलाह से उन्नति होगी और अपने पारिवारिक कार्यों की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा लेकिन ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात आज दोबारा से ना उठे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनी हुई है। परिवार के जो लोग अपनी इच्छाओं के लिए आपकी ओर देख रहे हैं, उनको निराश न होने दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। अपने वाहन को किसी को भी देने से बचना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के पैदा होने का भय बना हुआ है। जमीन या मकान खरीदने का सपना देख रहे लोगों का यह सपना पूरा होगा। बहुत समय से अटका चल रहा कोई काम निपट जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोई आपकी छवि को धूमिल कर सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा से लाभ संभव है। आज किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। बेकार की बात पर बहस न करें। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगो की तरह बनेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे सामाजिक पहचान बढेंगी। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे और उनके लिए किसी दावत का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बड़ी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश में तनाव होगा, साथ ही अकेलेपन की भावना भी बढ़ हो सकती है। अन्य लोगों पर गुस्से न करें। अपने नजरिए को बदलना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। खेल दुनिया से जुड़े जातकों को समय श्रेष्ठ है। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि नकारात्मक प्रभाव दिखाएगी, इसलिए आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना बेहतर रहेगा। यदि किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button