
राशिफल 25 अगस्त 2020 : आज का मंगलवार इन राशियों को दिला सकता है कारोबार में अपार सफलता, जानिए अपना राशिफल
Rashifal 25 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25August 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
परिवार के किसी सदस्य का गिरता स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। रूका हुआ व्यवसाय एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है। आपको कोई उपहार दे सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योगा अवश्य करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। आज किसी को उधार न दें, वापसी की उम्मीद कम है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है क्योंकि इस समय शेयर बाजार थोड़ा अस्थिर हो सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो आज इस पर अमल न करें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
मानसिक तनाव रह सकता है। वाहन संबंधी भी कोई नुकसान होने की आशंका है। किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है। रिश्तों के लिए समय सामान्य है। आपकी सफलता की संभावना अधिक है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
माता जी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। खुद को बुरी संगत में फंसने से बचाएं ताकि आपकी छवि खराब न हो। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी जरुरतमंद को अन्न दान करें धन लाभ होगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए चीजें स्पष्ट रहती है। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। त्वचा संबंधी रोग के आसार है। हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाएं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। कागजी करवाई के मामले में प्रतिकूलता रह सकती है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। गाय को गुड़-रोटी दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। बेचैनी की वजह से काम में भी किसी प्रकार की लापरवाही हो सकती है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अनचाही यात्रा से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आपको अपने खानपान में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
किसी पेपर्स पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आत्मविश्वास बना रहेगा। हनुमान जी की कृपा से आपको अचानक से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अपने उत्साह और पहचान से करियर के मामलों को खराब न होने दें। नवविवाहित व युवा युगल आपसी नजदीकी का आनंद उठाएंगे। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।