राशिफल

राशिफल 25 अप्रैल 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, सुखमय होगा परिवारिक जीवन, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 25 April 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 April 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है‌। कारोबार में कड़ी मश्क्त करनी पड़ सकती है। क्रोध को काबू में रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घर परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान की तरफ से भी संतुष्ट रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचल संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसका हल भी आज मिलने की संभावना है। किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। अगर आपको कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर कुछ शंकाएं हैं, तो उसे साझा करें या वरिष्ठों के साथ स्पष्ट करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपने कर्तव्य निभाते रहें। अचानक से आ रहे बदलाव से मानसिक स्थिति भी बदल सकती है, लेकिन तुरंत जिस वक्त जो सही निर्णय है, उसे ले पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए थोड़ा घटनाप्रधान, लेकिन सकारात्मक है। आवेश में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है। जीवनसाथी आज आपकी मन की बातों को पूरी करेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अधिक मेहनत लेकर काम को पूरा करने की आवश्यकता होगी। मन में थोड़ी बेचैनी रहने के कारण काम से संबंधित एकाग्रता भंग हो सकती है। करीबी व्यक्ति की चिंता आज आपको सताएगी। काम से संबंधित बातों में आलस ना दिखाएं। आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। आज बेवजह के खर्चे करने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज और पैसों को संभालकर रखने की आवश्यकता होगी। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कोर्ट कहचरी से आपके पक्ष में न्याय आएगा। मेहनत आपकी रंग लाते हुए देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखें। आप अपने जमीन-जायदाद के पेपरों को संभाल कर रखें। रोमांटिक मूड आपका बेहतर बना रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मन्दिर में कोई फूल वाला पौधा लगाएं, सब कुछ अच्छा होगा। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। सावधान रहें क्रोध पर काबू रखें नहीं तो विवाद में घिर सकते हैं। घर से निकलते वक्त माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। आप अपने राज जितने गोपनीय रखेंगे,आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyलम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। सभी लोग आपकी बात सुनेंगे भी और उन पर अमल करेंगे। आज अपने जीवनसाथी और स्वयं के साथ टाइम बिताना पसंद करेंगे। काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा ध्यान रखना होगा। किसी भी परेशानी में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button