
राशिफल 25 अप्रैल 2024 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर अति प्रसन्न, मंजिल की तरफ होंगे अग्रसर, मित्रगण देगा साथ, लेकिन विरोधी कर सकते हैं थोड़ा परेशान
Rashifal 25 April 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 April 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, इससे आपके काम में कोई चुनौती बड़ी नहीं लगेगी और आप अच्छा काम करेंगे। इस दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दें। युवाओं को उनके कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, रचनात्मक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। ध्यान रहे कि किसी काम में असफलता से आपका मनोबल न टूटे। अपने जीवनसाथी से बात करते वक्त किसी भी विवादित मुद्दे को उठाने से बचें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
समय अनुकूल है। दिन की शुरुआत से ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजनाएं बनाना शुरू कर दें। दूसरों के विवादित मामलों में पड़ना मंहगा पड़ सकता है। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि आपकी जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य को निसंकोच करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट आज अपने मन की बात अपने साथी से कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आप अपने सारे काम खुद पूरे करें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें, जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज काम-काज में वृद्धि के आसार हैं, लेकिन किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न रहें। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तों के मामले में भी आज किस्मत साथ देगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है, क्यूकि कोई घरेलू नुक्सान होने की सम्भावना है। हालांकि आर्थिक मामलों में प्रगति होने के भी आसार है, लेकिन खरीददारी पर ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को समस्याओं का सामना करना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय लाभदायी है। हड्डियों की परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भाग्यवश कोई रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। बेहतर होगा व्यर्थ की बातों में आप अपना समय नष्ट करने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
दिन की शुरुआत कार्य सिद्धि दायक रहेगी। आज आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आप अपने पारिवारिक तथा व्यवसायिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी करेंगे। गला खराब रह सकता है और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बेचैन होगा। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। भाग्य आप के पक्ष में है समय का भरपूर फायदा उठाएं। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। पैसों से से संबंधित व्यवहार के कारण परिवार के लोगों को आप की अधिक चिंता सता सकती है। किसी पुराने घनिष्ठ परिचित से लम्बे समय बाद पुन: संपर्क हो सकता है
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है। नियमित व्यायाम करें तथा संयमित खानपान रखें। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। दूसरों कि बातों में आने से बचना होगा। इस समय विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अनजान जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन शुभ रहेगा। स्थाई इनकम के स्रोत उत्पन्न होंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन उसका जल्द ही हल मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है इस बात का विशेष ध्यान रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।