राशिफल

राशिफल 24 जून 2024 : आज भगवान शिव और मां पार्वती की रहेगी इन जातकों पर असीम कृपा, सभी कार्य होंगे फलीभूत, व्यक्तित्व में भी आएगा निखार, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 24 June 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग बड़े मुनाफे को लेकर परेशान न हो बल्कि छोटे-छोटे मुनाफे पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं को वरिष्ठों का मार्गदर्शन का मिलेगा। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाये रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान और आलस्य भी रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवनसाथी से आनंदपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। कर्मक्षेत्र में गलतियों को लेकर आपको बताया जा रहा है, तो उसे गंभीरता से लें अन्यथा बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि इस अवधि में परिवार के किसी सदस्य की बीमार पड़ने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। अपना ट्रांसफर करवाना चाहते हैं या कम्पनी बदलना चाहते हैं तो अभी अच्छे समय का इन्तजार करें। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर ना करें। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। विवाह से संबंधित लिया गया निर्णय आपके और परिवार के लिए योग्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। कोई लंबी अवधि का काम या प्रोजेक्ट आज शुरु न करें। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर आज किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है क्योंकि छोटी समस्या बड़ी होते देर नहीं लगेगी। घर में मेहमान के आगमन से प्रसन्नता और प्रफुल्लता का माहौल बना रहेगा। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपके सारे काम पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyअगर लेखन में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आज जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। अगर आज यात्रा पर जाना है तो दोपहर बाद का समय अधिक अच्छा रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह ख़त्म होंगे। आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। प्रेम के मोर्चे पर जो लोग सूनापन महसूस कर रहे हैं, वे प्यार में रंग भरने के लिए वे कुछ रोमांचक योजना बना सकते हैं। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव हैं। जीवनसाथी से व्यवहार में सामंजस्य बनाकर रखें। छात्रों को आज किसी अच्छे प्रोफ़ेसर का मार्गदर्शन मिलेग। जिससे उनको अपने करियर को और बेहतर बनाने में आसानी होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। वाहन, मकान आदि की कागज़ी कार्रवाई ध्यान से ही करें। परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। शादीशुदा लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आपको घर के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको आज काफी मेहनत और परिश्रम करना पड़ेगा। एकाग्रता की कमी होगी। वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपका उत्साह चरम पर हो सकता है। कुछ आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है। अगर कोई आपकी मदद करना चाहता है, तो उनकी मदद स्वीकार करनी चाहिए। जो भी वादा करें उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। कारोबारियों को जल्द बड़ी डील मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप बहस बढ़ सकती है। आपको चाहिए कि बच्चों के अनुचित मांगों को पूरा ना करें। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेगें। नए सौदे से पहले उनके कानूनी पक्ष पर गौर करें। अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। घर में बदलाव की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button