
राशिफल 24 फरवरी 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, भरेंगे अन्न धन के भंडार, प्रेम जीवन रहेगा ठीक लेकिन स्वास्थ्य को लेकर रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 24 February 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 February 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के प्रति समर्पित भाव रहेगा। अपने दफ्तर में बिल्कुल संतुलित व्यवहार करें। माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सभी कष्टों का निवारण होगा, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कला से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। रहेंगे। पैसे की चाह में गलत मार्ग पर जाने से बचें, अन्यथा पैसा और नाम दोनों हाथ से जाएंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है। घर-परिवार में खुशियों का माहोल बना रहेगा। आप अपने प्रदर्शन से काफी खुश रहने वाले हैं। आप अपने दिल की बात किसी को प्रपोज करने के जरिए बता भी सकते हैं। प्यार के मामले में आप सफल भी साबित हो सकते हैं। कुछ काम उदास मन से भी करने पड़ सकते हैं लेकिन इनका फायदा आने वाले भविष्य में अच्छा सम्मान देगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। काम के दबाव के कारण गलतियां करने की संभावना होगी। अपने साथी के साथ बातचीत करते समय आपको विनम्र रहना होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। आपको अपने जीवन में तेजी से प्रगति मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज लव लाइफ के मामले में आप अपार सफलता हासिल करते हुए आगे बढ़ेंगे। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतानों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी जरुरतमंद की मदद के लिए आप उपलब्ध रहेंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अपनी मन की बात सीधे ढंग से कहने का मौका भी मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर मन केंद्रित होगा। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपकी सूझबूझ द्वारा लिए गए निर्णय आर्थिक रूप से आपको और अधिक मजबूत और सक्षम करेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से अपनी योजनाओं को शेयर ना करें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खासतौर से महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप मेहनत से खूब पैसा कमाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। स्वभाव में उग्रता रह सकती है कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने की भी योग बने रहेंगे। किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के पहले उसके संदर्भ में पूरी जानकारी किसी विशेषज्ञ अनुभवी से लें। आज की जाने वाली यात्रा करना आरामदायक रहने की संभावना है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको धन के क्षेत्र में बहुत अधिक लाभ होगा। धन से परिपूर्ण हो जाएंगे। जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं वह ख्याति प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। आप दूसरों की मदद करने में आप सदैव अग्रसर रहते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, धन कमाने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। आपके ऑफिस और कार्य क्षेत्र में जो भी बदलाव हो रहे हैं उनसे आपको काफी उम्मीदें हैं। अपनी योजनाओं को बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने का भी प्रयास करें क्योंकि कभी-कभी बहुत अधिक सोचने विचारने में समय हाथ से निकल सकता है। मन में किसी प्रकार की शंका हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आज ज्ञानवर्धक तथा गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य यथावत चलते रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज जीवनसाथी और बच्चों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन ना रहे। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन जरूरी है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रह सकता है। कारोबार की धीमी गति से आपका मूड खराब हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कुछ काम या खरीददारी में पैसे कम पड़ सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें वरना आप किसी साजिश या किसी प्रकार की गुप्त योजना के शिकार हो सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कारोबारियों को आज मुनाफा मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। हेल्थ की बात करे तो किसी भी बात की अधिक चिंता आपको हाई. बी.पी. का शिकार बना सकती है। आप अगर ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आपको सम्मान मिल सकता है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। आप समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।