राशिफल

राशिफल 20 जनवरी 2022 : आज इन राशि वालों को मिलेगा भगवान विष्णु का खास आर्शीवाद, आमदनी में बढ़ोतरी होगी, खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 20 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोगों को लापरवाही में फैसला करने से बचना चाहिए, वरना नुक्सान भी हो सकता है। जी हां व्यर्थ में पैसे खर्च न करे। हालांकि पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी, लेकिन किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। महिला पुलिस अधिकारियों के पदोन्नति का मामला अटका हुआ है तो इस मामले में उल्लेखनीय प्रगति सम्भव है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। जंक फूड खाने से परहेज करें। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को जिनसे पैसे लेने है, उनसे वसूली करने के लिए यह सही समय है। वही जो लोग रचनात्मक कार्य में रूचि रखते है, उन्हें सफलता मिल सकती है, लेकिन आपको अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने की जरूरत है। इसके इलावा प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह सही समय है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। वक्त कम है कार्य ज्यादा। व्यवसायी यात्रा में व्यस्त रहेंगे, धैर्यपूर्वक काम लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाने के लिए सदस्यों का साथ साथ समय व्यतीत करना भी जरूरी है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

चीजों एवं व्यक्तियों को तेजी से परखने की क्षमता आप लोगों को दूसरों से आगे बनाए रखेगी। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है. कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कामकाज सावधानी से निपटाएं। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों को मानहानि के चक्कर से दूर रहना चाहिए और अगर आप किसी के साथ रिलेशन में है, तो फिलहाल शादी करने के लिए यह सही समय नहीं है। जहाँ एक तरफ आपके उच्च अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, वही दूसरी तरफ आपको अपने दोस्तों से सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी के कारण प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। दिमागी तनाव की अधिकता से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

इस राशि के लोगों के कार्य आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे और व्यापार में नए संबंध बनने के साथ साथ परिवार के लिए आज का दिन खास रहेगा। कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। बता दे कि जमीन और मकान खरीदने के लिए यह समय सही नहीं है। हालांकि आप किसी पुराने वाहन को बेचने का मन बना सकते है। प्याऊ में पानी के लिए आर्थिक सहयोग दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोग कम समय में अपने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में समय का सदुपयोग करते हुए जरूरी काम पहले खत्म करने की कोशिश करे। इससे आपको सफलता मिलेगी। गौरतलब है कि कोई आपको हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने प्रयासों को जारी रखना होगा। पुरानी किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते है जिसकी वजह से मूड थोड़ा ऑफ रहेगा। सेहत में सुधार होने का योग है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में कोई भी लापरवाही ना करें। पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी मानहानि का कारण बन सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बेरोजगारों को आज मनचाहा काम मिलने के आसार है। व्यर्थ में अपना समय बर्बाद ना करें अपना बहुमूल्य समय किसी काम में लगाएं। वसीयत आदि से संबंधित भी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। कोई भी निर्णय लेते समय पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग लेना उचित रहेगा। धार्मिक कार्यों का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इस कारण मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर करेंगे। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर न होने दें। कुछ कामों को आपके द्वारा टालने की कोशिश की जा रही है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे। अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह लें। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी अनजाने व्यक्ति से वाद-विवाद मुश्किलों में डाल सकता है। आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे और आपकी प्रशंसा भी होगी। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। लोहे के कारोबारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button