राशिफल 24 दिसंबर 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी रहेंगे इन जातकों पर खुश, हरेंगे सभी संकट, मित्रगण देंगे साथ, धन संपति में इजाफा संभव, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 24 December 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 December 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन-प्रतिष्ठा की भी हानि हो सकती है। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप गलत संगत वाले लोगों से दुर रहें। आपके जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार सच्चा है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी शुभ सूचना के मिलने से आप का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। मित्रों के ऊपर धनखर्च हो सकता है, मगर यह लाभदायक होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सामाजिक स्तर पर अनावश्यक मुद्दों पर बातचीत करने से बचना होगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप घर और ऑफिस दोनों जगह शांतिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। व्यापार यात्रा लाभदायक हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपका कोई कार्य बिना योजना जल्दी पूरा हो सकता है, इसकी वजह से आपका मन अति प्रसन्न होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा। परिवार के साथ किसी खास विषय पर लाभदायक विचार-विमर्श भी हो सकता है। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। टायर-ट्यूब के व्यापारियों को सम्भल कर रहना होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। अपने लक्ष्य की समीक्षा कर उसका अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना आपको पूरा लाभ दे सकता है। जिस काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर है, उसमें दोस्तों का भरपूर साथ मिलने की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कुछ जातकों को मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको मिश्रित फल प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। राजनीति में सफलता मिल सकती है। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय अपनी निजी बातों को शेयर ना करें। मौसमी बीमारी जुकाम और बुखार रह सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे। नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। आप किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज मानसिक तौर पर काफी अशांत महसूस करेंगे। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मित्रों की सहायता करना पड़ सकती है। आज घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताकत को दिखाने का एक सही दिन है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम भी आज आप बना सकते हैं। जो बात कोई और नहीं समझ सकेगा आप उसे समझ जाएंगे और इस कारण कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
यह समय अपनी योग्यता और क्षमता ओं का सहयोग करने का है।अपनी क्षमता को कैरियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। सेहत बिगड़ सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घट सकती हैं। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाना पैदा हो सकती है। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 December 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।