
राशिफल 23 सितम्बर 2021 : आज इन जातकों को करना पड़ेगा अनेक बाधाओं का सामना, जबकि इन पर प्रसन्न रहेंगे भगवान विष्णु, पारिवारिक और आर्थिक परेशानी होगी दूर
Rashifal 23 September 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 September 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका मित्र बन सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। आज महंगी खरीदारी न करें। बदलते मौसम के वजह से त्वचा से संबंधित कुछ इंफेक्शन जैसी संभावना है, अपना ध्यान अवश्य रखें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव की संभावना है। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के पुरे आसार है। आज जरा सा आलस आपको फिर से परेशानियों में डाल सकता है। लोगों के साथ सकारात्मक बने रहें। पितरों के नाम से मन्दिर में आर्थिक सहयोग दें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
फिलहाल आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। औरों को बदलने की कोशिश आपको ही तकलीफ देगी। मन की शान्ति बाधित रह सकती है। रोजमर्रा के कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। सेहत से संबंधित उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
नौकरीपेशा वाले लोग अपने काम में मेहनत करते नजर आएंगे। आपको अपने काम से अभी उम्मीदें ज्यादा हैं, लेकिन थोड़ा सा धैर्य रखें। पति-पत्नी में सामंजस्य मधुर बना रहेगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन में उदासी भी रहेगी। प्रॉपर्टी व वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है। बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज दूसरों की समस्याओं व कार्यों को सुलझाने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी । अपने कार्यों की अपेक्षा दूसरों की मदद में ज्यादा समय व्यतीत होगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बाहर वालो का भरपूर सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में की गयी यात्रा फलदायी हो सकती है। फार्मेसी से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी पडोसी से आपको हानि हो सकती है सजग रहें। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में किसी कमी को लेकर आज थोड़े दुखी हो सकते हैं। सिर दर्द और आंखों से संबंधित समस्या तकलीफ देगी। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। उधार दिया हुआ धन पाने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। कार्य संबंधी यात्रा सफल हो सकती है। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बहुत खास होने वाला है। सरकारी सप्लायरों को लाभ की स्थिति रह सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज पूरे दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। अचानक अच्छा खासा फायदा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। बेरोजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराशा से भरे रहेंगे। महिलाएं आज आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर मे नए विवाद को जन्म देंगी। संतान की शिक्षा व कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय पर भी विचार विमर्श होगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बहुत समय से आपको परेशान कर रहे भ्रम से आपको छुटकारा मिलेगा। शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
काम के बारे में सोच से ज्यादा कर्म पर जोर देना होगा। अधिक सोच विचार मन में डर उत्पन्न करके आपकी क्षमता को कम करा सकते हैं। दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर वास्तव में रहने की कोशिश करें। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। आपकी धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा मिलेगा। पेट की जलन और एसिडिटी अधिक तकलीफ दायक होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज किसी भी काम में रुकावट नहीं आएगी। विद्यार्थियों की अपने अध्ययन के प्रति एकाग्रता उन्हें परीक्षा में सफलता देगी। किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। रेडीमेड गारमेंट के थोक कारोबारियों के लिए समय पक्ष का है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कुछ लोगों से आज संबंध अच्छे हो जाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के ट्रांसफर के संकेत मिल रहे हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की हस्तक्षेप की वजह से घर में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें बेकार की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।