राशिफल

राशिफल 23 जून 2024 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर प्रसन्न, कारोबार और करियर में मिलेगी जबरदस्त तरक्की, प्रेम जीवन होगा खुशहाल, लेकिन इनको झेलनी पड़ सकती है थोड़ी परेशानी

Rashifal 23 June 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको आमदनी के नए रास्ते मिलेंगे। आज आप एक बड़ा फैसला ले सकते हैं जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। सृजनशीलता और कल्पना शक्ति में भी वृद्धि होगी। कला और साहित्य में आप अपनी कुशलता बता सकेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ निकटता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। खान पान को लेकर सतर्क रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें। ऐसा करने से आपको हानि हो सकती है। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। टेंट हाउस और मेरिज हाउस वालों को लाभ का अवसर मिल सकता है। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संतान से वैचारिक मतभेद होने के कारण विवाद हो सकता है। व्यवसाय या नौकरी में मेल-जोल रहेगा और सहकर्मियों की मदद मिलती रहेगी। आप मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर खुशी प्राप्त कर सकेंगे। आज के दिन निकट व्यक्तियों से अचानक ही विरोध उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे। मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए बेहतर समय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन कोई नया काम करने के लिए बहुत फलदायी है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पिता के साथ तालमेल पर विशेष ध्यान दीजिए। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आप किसी खबर को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में आप शिरकत करेंगे। आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें। बातचीत द्वारा हर मसलें का हल निकला जा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी और एक दूसरे के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ ही नौकरी में प्रमोशन होगा। आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामाजिक स्तर पर अपने आसपास के लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल करेंगे। परिवार में किसी का आवागमन होगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होगा जिसके कारण आपको मन में चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। घर-परिवार के रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक रहेगी। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में बिताए गए पल यादगार बनेंगे। अपनी परेशानियों को किसी शुभचिंतक तथा नजदीकी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपनी फिटनेस का ख्याल तो रखेंगे ही, साथ ही दूसरों को भी सेहतमंद जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल है, खासकर यदि आप मेडिकल या कानून के छात्र हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने से पहले थोड़ी देर इंतजार करना पड़ सकता है, जिसे आप वास्तव में पसंद करते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार के भी योग है। आज आपका किसी चीज पर खर्चा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyसमय अनुकूल है जो आपको आशावादी बनाकर रखेगा और किसी सफलता का जरिया भी बनेगा। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयत्न करें। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी फोकस रखना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके आसपास के लोग आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं, लेकिन पैसे देने से पहले अपने बजट की कल्पना कर लें। आपके कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं और स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button