राशिफल

राशिफल 23 जून 2023 : आज मां संतोषी होंगी इन जातकों पर खुश, धन धान्य से भरेंगे भंडार, व्यापार पकड़ेगा गति, लेकिन प्रेम संबंध कर सकते हैं परेशान

Rashifal 23 June 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े है उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। जरूरी मार्गदर्शन आपको प्राप्त होने वाला है। जीवन जरूरी कुछ बड़े कार्य प्रति थोड़ा सा ध्यान देना आपके लिए जरूरी साबित होने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अपने बड़ों की बातों को महत्व दें, साथ ही छोटों के साथ भी नरमी से पेश आएं। अपने मन की बात अपने साथियों से शेयर करके आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत से आपको धन लाभ होगा। समाजिक लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आप काफी कुछ सीख पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यात्रा में नुकसान हो सकता है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। भावुकता और जल्दबाजी में आकर कोई भी नहीं डाले। पहले सोच विचार अवश्य करें वरना कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाएगा इसलिए ऐसे लोगों से दूर ही रहे। आज शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। पड़ोसी से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

संतान के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक लाभ भी हो सकता है। आज आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नई योजनाएं बनेंगी, बेहतर परिणाम मिलेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जिस कार्य को आप लंबे समय से करने की सोच रहे थे उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

खर्च पर जितना हो सके नियंत्रण रखना पड़ेगा। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। विदेश से कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। आज किसी जरूरी काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है लेकिन किसी भी तरह के लालच से दूर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यस्थल पर आपकी निरस वाणी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने बच्चों के सुझाव नजरदांज न करें काफी हद तक लाभकारी हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। समय आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप पूर्व की गलती से सबक ले सकते हैं। आज आपको अपने कार्यस्थल में कई मुद्दों को हल करने के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्य से संबंधित यात्राओं के लिए संभावनाएं रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे आपको चिड़चिड़ा और बेचैन रखेंगे। आपका काम आपके वरिष्ठों को संतुष्टि देगा। उनका समर्थन और समर्थन आपको काम में बहुत बेहतर करने में मदद करेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप अपनी बुद्धिमता के बल पर कई परेशानियों से निजात पा लेंगे। आपका कर्म प्रधान होना तथा समय अनुसार अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए सहायक रहेगा।घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें। कुछ पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव होने से चिंता रहेगी। गुस्से व क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालना आवश्यक है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप सभी मानसिक चिंताओं से दूर काफी प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में लटके सरकारी कामकाज अब आसानी से पूरे होंगे। आपके काम और व्यवहार से उच्च अधिकारी और सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप सोच समझकर ही बोलें वरना आपके कड़वे शब्द आपके रिश्ते में कड़वाहट भर देगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button