
राशिफल 23 जनवरी 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, अटके काम होंगे समय से पूरे, बढ़ेगा समाज में नाम, मिलेगा परिवार का साथ, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 23 January 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 January 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। कामकाज के क्षेत्र में भी अपने साथी-सहयगियों की बात को समझेंगे तो स्तिथि को संभाले रखना आसान हो जाएगा। किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। रोजमर्रा के मामलों में सफलता मिलेगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सामूहिक विवाह में आर्थिक सहयोग दें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अपने विचार और भावनाओं में संतुलन बनाए रखें। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। सौन्दर्य-प्रसाधनों के निर्माता अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। आपका काम करने का तरीका बदलें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज किसी खास मित्र के जीवन में आ जाने से जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाएगी। वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सीनियर नेता आपके कार्यो की तारीफ कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी, जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपनी योजना पार्टनर से शेयर न करें। जो भी करें अकेले ही करें। अप्रत्याशित बड़ा खर्च हो सकता है। आप कोई नया व्यापार शुरू करने पर विचार करेंगे। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे और वे आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से बहस या मतभेद होने के योग हैं। व्यापार की बात करें तो सार्वजनिक बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा और सम्मान भी बढ़ेगा। सेहत में गिरावट चल रही है तो आज से उसमें सुधार आना शुरु हो जाएगा। अपने दुश्मनों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आप तभी सफल होंगे जब आप सावधानी से विचार करने के बाद काम करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
विवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। आपके कामकाज के तरीको में बदलाव हो सकता है जिससे आपको फायदा होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ सही तालमेल रखते हुए, यह भी ध्यान रखें की दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी न हो, वर्तमान समय में पारदर्शिता के साथ काम करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचने के साथ ही कर्ज लेने से भी बचें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आप को मानसिक रुप से अस्वस्थ रख सकता है। अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही इस्तेमाल करने के लिए आज के दिन कोई ऐसा कार्य अपने हाथ में ले सकते हैं जो बहुत समय पहले किया करते थे। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है। संतान संबंधी चिंता से कुछ परेशानी आपको तंग कर सकती हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
समय में सकारात्मक बदलाव आएगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। आय का भी कोई नया स्त्रोत बनने की पूरी संभावना है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्कयता है। शरीर में डिहाइड्रेशन बिल्कुल न होने दें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कही बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा। जो महिलाएं व्यापार के लिए इच्छुक हैं उनको व्यापार से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा लेनी चाहिए ऐसा करना लाभकारी होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से सुखद परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि कि दिन के अंत में किसी वजह से आपका मन खिन्न हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मकान या प्लॉट संबंधी काम पूरे होने में परेशानी आ सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 January 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।