
राशिफल 23 जनवरी 2024 : आज इन जातकों के भाग्य के सितारे रहेंगे बुलंद, भगवान बजरंग बली हनुमान रहेंगे खुश, रुके हुए काम पकड़ेंगे गति, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 23 January 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 January 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कोई आपको दिल से सराहेगा। काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें एवं देर रात्रि तक कार्य न करें। नया वाहन खरीद सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बीमारी को भी अनदेखा न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा करें इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका काम देख कर सभी लोग खुश होंगे। लोग आप से जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू कलह शांत होने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अपनों के साथ लंबे समय बाद आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का भी स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो भी कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा। नौकरी कर रहे जातकों के सुझावों का आज स्वागत होगा, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। धन कमाने के लिए कई प्रकार के तरीके अपना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
सामाजिक कार्यों में लिप्त रहेंगे। घर-परिवार वालों से संबंध यथावत रहेंगे। आज के दिन निवेश करने से भविष्य में लाभ मिल सकता है वहीं पहले कहीं निवेश किया था तो उसका अच्छा फल आज के दिन आपको मिल सकता है। आज दस्तावेज में पढ़ें लिखे बिना हस्ताक्षर न करें। आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
किसी नए काम को शुरुआत करने संबंधी योजनाएं बनेंगी। आप बस अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजना को भी स्थगित करना पड़ सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है, ज्यादा भीड़ भाड़ और पोलूशन जैसे इलाके में जाने से परहेज करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। जो लोग अनाज से संबंधित काम करते है, उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आप पर सूर्य देव की भी असीम कृपा बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि तनाव और अनिंद्रा की शिकायत हो सकती है। गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से सेहत में बदलाव नजर आएगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपके ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आज यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं। बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें, सफलता मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। किसी के भी व्यक्तिगत मामले में दखल अंदाजी करना आप की मानहानि का कारण भी बन सकता है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। मानसिक अस्थिरता से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
भवन घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। पिछले कुछ समय से किसी खास कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। योगा और व्यायाम अवश्य करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस राशि के लोगों के बनते हुए काम बिगड़ सकते है, जिसके कारण आपको काफी गुस्सा आ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहना चाहिए और डायबिटीज के शिकार व्यक्ति को नियमित अपनी जाँच करवानी चाहिए। वही जो लोग स्पोर्ट्स का बिजनेस करते है, उन्हें वर्तमान समय में धैर्य रखने की जरूरत है। आपके दांपत्य जीवन के लिए यह जीवन के सबसे कठिनाई समय में से एक हो सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।