
राशिफल 23 अप्रैल 2025 : आज भगवान गणेश की कृपा से इन जातकों के जीवन में होगा किसी नए काम का शुभारंभ, परिवारिक जीवन में आएगी उमंग, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान
Rashifal 23 April 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 April 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
समस्याएं खत्म होने में थोड़ा समय लग सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता रहेगी। जो व्यापारी व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं, उनको सोच-विचार कर निर्णय तक पहुँचना चाहिए। युवा वर्ग को नौकरी के लिए आज अधिक प्रयास करना होगा, सफलता हाथ लग सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज किसी भी नए काम को शुरू ना करने की कोशिश करें। किसी रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब चल रहा है, तो उनसे हाल-चाल अवश्य लें। अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज निजी और व्यापारिक साझेदारी के मामले में किस्मत दिलचस्प भूमिका निभाएगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और बिना विचलित हुए आगे बढ़ते रहें। आपका झुकाव वित्तीय मामलों की तरफ अधिक रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपके अपने ही प्रयासों से कार्य आसानी से बनते जाएंगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है परंतु आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
काम को लेकर गलत धारणा आपकी तरक्की में बाधक बन सकती है। हमेशा मन में सकारात्मक विचार रखें। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए उनसे बचकर रहना होगा। आज आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत समय से था। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत खास साबित होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा ठीक करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने नए सत्र मे शुरू से ही मेहनत बनाए रखें। कोई खास तोहफा मिलने की भी संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ विचारों का आदान-प्रदान रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा। दिन की शुरुआत में आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। प्रमोशन के भी नये रास्ते बनते दिखाई दे रहें है। इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले कुछ निराश होते देखेंगे, व्यापारिक मामलों में लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर की राय लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में समय अनुकूल रहेगा। किन्तु कोई भी निर्णय आवेश में ना लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपको अतीत की उलझनों से छुटकारा मिलेगा जिससे आपके जीवन में एक नई उर्जा का संचार होगा। रिलेशनशिप या प्रेम संबंधों से संबंधित निर्णय लेने के लिए यह वक्त योग्य नहीं है। मित्रों के साथ किए गए पैसों के व्यवहार के कारण कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके स्वाभाविक उत्साह और पराक्रम में वृद्धि हो रही है। संभव है आप आज किसी छुट्टी का प्लान भी बनाएं। अपने आप को समय दें। नकारात्मक सोच से बचें, किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से मिलें। पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। किसी मित्र या पड़ोसी से अनबन होने की आशंका है, अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखना आवश्यक है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा डालने की कोशिश करेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें और साथ ही दूसरे व्यक्ति की बात को भी ध्यान से सुन कर समझने की कोशिश करें। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में दिखाई देंगी। परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। रहन-सहन से असहज रहेंगें। मित्रों का सहयोग रहेगा। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। रिश्ते की बात चल सकती है। आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपके साथ कोई बहुत आश्चर्यचकित करने वाली बात भी हो सकती है। काम से संबंधित बातें आसानी से पूरी होंगी। आपको केवल फोकस और धैर्य बनाए रखना होगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग परेशानी का कारण बन सकते हैं, खान-पान पर ध्यान दें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।