राशिफल

राशिफल 23 अप्रैल 2022 : आज हकीकत में बदल सकता है इन जातकों का कोई अधूरा सपना, सुधरेगी आर्थिक स्तिथि, पारिवारिक जीवन भी रहेगा खुशहाल

Rashifal 23 April 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी एक ही व्यक्ति के बारे में जरूरत से अधिक सोचने की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जब तक लोगों पर पूरा विश्वास नहीं होता, तब तक व्यक्तिगत बातों की जानकारी न दें। खास करके पैसों संबंधित बातें गोपनीय रखें। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। अपनी भाषा पर पर्याप्त नियन्त्रण रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत अनुकूल है। घर और बाहर दोनों जगह बेहतरीन तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेग। अगर अपना विकास करना है तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थी पर लाना भी उचित है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। बातचीत या व्यवहार में आप किसी तरह का बदलाव भी ला सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। आपकी इच्छाएं मन में दबी हुई हैं, आप उन्हें बाहर नहीं निकाल पा रहे और पूरी तरह से अपनी बात भी नहीं कह पा रहे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक गतिविधियों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको सभी प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताएं खासतौर पर बड़े भाई के साथ अपका तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बच्चों के करियर को लेकर चिंता रह सकती हैं। परंतु समय आने पर परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य और तनाव से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा और आप कई नयी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ सकते है। हालांकि काम को लेकर कुछ मुश्किलें हो सकती है और घर की साज सज्जा पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा संबंधी परिणाम अनूकूल ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन काफी शुभफलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में प्रॉपर्टी या किसी अन्य मुद्दे को लेकर भाई बहनों के बीच जो गलतफहमियां चल रही थी, वे आज किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से कर पाने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगों की संगति मिलेगी। आज वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर के सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे वातावरण सुखद बना रहेगा। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। अपनी अलग इमेज बनाने में आपको सफलता मिल सकती है। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। शारीरिक थकान संबंधी छोटी मोटी समस्या रहेगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान और सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। जो लोग पहले से किसी रिश्ते से जुड़े हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें मन हल्का होगा और हल भी मिल जाएगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। वर्तमान मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। गर्मी से अपना बचाव रखें। आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। काम को लेकर यात्रा हो सकती है। किसी भी बात को लेकर बेचैन न हों।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस तरह से जाने आप पिछले जन्म में क्या थे, ज्योतिष शास्त्र बताता है ये जानने की विधि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button