राशिफल

राशिफल 22 अक्टूबर 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान सूर्यदेव की कृपा दृष्टि, तरक्की के रास्ते पर रहेंगे सबसे आगे, घरेलू जोखिम होंगे दूर, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 22 October 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 October 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कई आवश्यक अनुबंध होंगे। आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ समय बितायें। जिस कार्य के प्रति बहुत अधिक प्रयास कर रहे थे। उससे संबंधी सफलता मिलने की उचित संभावना है। कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनका मार्गदर्शन काम आएगा। नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से ही पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने से संबंधों में खटास आएगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

टैक्स और बीमे से जुड़े कामों पर गौर करने की जरूरत है। आप अपनी सोच और बुद्धि से हर समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। किसी संत या गुरु की संगति में रहने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम करने का आपका जोश जबरदस्त रहेगा। भवन पारिवारिक जीवन में किसी बात के प्रति बहस हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। पुराने मुद्दे को लेकर संबंधियों के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी बन रही है। परंतु सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल जाएंगे। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। घरेलू काम थका देने वाला होगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना है। निराशा को दूर करने में वक्त लगेगा। अपने विचार और स्वभाव की वजह से गलत निर्णय न लिया जाए, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आवेश में आने की बजाय विनम्रता से काम लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। चिंता त्यागें बस इतना समझें कि जो होगा अच्छा होगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। साथ ही घर के बड़ों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कोई नया काम शुरू होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा संवाद बना रह सकता है। सावधानी से ड्राइव करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है। लोगों को खुश करने की कोशिश करें, लेकिन खुद का भी ध्यान रखें। अपरिचित लोगों के साथ कोई भी व्यवहार अथवा लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इंडोर खेलों के कोच अच्छा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन एकाग्रता बनाएं रखें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार भी बढ़ेगा। हेल्थ में लंबी बीमारी से जूझ रहें लोगों को अब आराम मिलना शुरू हो जाएगा। अधीनस्थ लोगों की मदद आपको मिल सकती है। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन कामकाज के लिहाज से सामान्य रहेगा। रिश्तों को प्राथमिकता देने में किसी भी तरह की कसर न छोड़ें, समय मददगार है और आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं खोल सकता है। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। महिलाओं को सेहत के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल भी सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंता के बीच कारोबार विस्तार करने का मन बना सकते हैं। मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पिता से अपनी इच्छा मनवा सकते हैं। विवाद की स्थिति से बचने के लिए दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। दूसरों को धैर्य के साथ सुनें। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जोखिमपूर्ण निवेश कर सकते हैं। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे। मित्रों और पुराने परिचितों के सहयोग से आपका काम बन सकता है। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 October का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कभी भूलकर भी घर की छत पर ना रखें ये चीजें, रुक जाती है तरक्की और मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button